Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशपंजाबविदेशस्पेशल

गोल्डी बराड़ की मौत की खबर निकली फर्जी…!! कौन है अमेरिका में हुई गोलीबारी में मारा गया शख्स?

REPORT TIMES 

जिंदा है गैंगस्टर गोल्डी बराड़, देश की टॉप जांच एजेंसी ने मौत की नहीं की पुष्टि, अमेरिकी पुलिस ने उसकी हत्या की खबरों का किया खंडन, बताया अफ़वाह। अमेरिका की एक वेबसाइट ने दी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के मरने की खबर,भारतीय एजेंसियों ने नही की खबर की पुष्टि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका मे मौत हो गई है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बीती मंगलवार शाम 5.25 बजे गोलियां मारी गईं। गोल्डी बराड़ अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए। एक चैनल को अमेरिकी पुलिस अधिकारी लैसली विलियम्स ने बताया कि 2 व्यक्तियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसमे से एक की मौत हो चुकी हैं। बराड़ के विरोधी गैंगस्टर अर्श डल्ला व लखबीर ने गोल्डी को मरवाने की जिमेदारी ली है। दोनो ने दावा किया है कि गोल्डी को उन्होंने दुश्मनी के चलते गोलियां मरवाई है। फिलहाल लारेंस या अन्य किसी भी गैंगस्टर की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपित आतंकी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या किए जाने की अफवाहों पर देर रात विराम लग गया। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपित आतंकी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या किए जाने की अफवाहों पर देर रात विराम लग गया।

अमेरिका में कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने गोल्डी बराड़ के मारे जाने की खबरों का खंडन किया। पुलिस ने बताया कि हम गोल्डी बराड़ की हत्या को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि कर सकते हैं कि यह खबर बिल्कुल सच नहीं है। इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर यह सूचना गलत फैलाई जा रही है।

फेयरमोंट होटल में बरसाई थीं युवकों पर गोलियां
पुलिस ने दावा किया कि मारा गया युवक आतंकी गोल्डी बराड़ नहीं है। मालूम हो कि बीते मंगलवार को कैलिफोर्निया के फेयरमोंट होटल के बाहर दो युवकों को गोली मार दी गई, जिनमें 30 वर्षीय युवक की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गोलीबारी में घायल और मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

इससे पूर्व में पंजाब में अफवाहें चलती रहीं कि अमेरिका में मंगलवार देर शाम गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या हो गई है। लेकिन, यह पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि मारा गया गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है या इसी नाम का एक बड़ा नशा तस्कर।

अपने फेसबुक अकाउंट में उसने लिखा कि गोल्डी बराड़ की हत्या हमने कराई है। बता दें कि विदेश में बैठा लखबीर भी पंजाब में अपना गुट चला रहा है और उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। लखबीर और लारेंस बिश्नोई दोनों ही पंजाब के अलावा देश भर में अपना-अपना नेटवर्क चला रहे हैं और दोनों ही आपस में कट्टर विरोधी हैं। दोनों गुटों में कई बार गुटवार हो चुकी है

Related posts

विवेकानंद मित्र परिषद ने श्रद्धांजलि : शाम को ध्वज अवतरण के समय दो मिनट मौन धारण कर किया नमन

Report Times

जयपुर : 477 चिकित्सकों की पदोन्नति

Report Times

राजस्थान के इन तीन जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनूं को भरपूर पानी देगा हरियाणा, दोनों के बीच पानी को लेकर हुआ समझौता

Report Times

Leave a Comment