Report Times
latestOtherकरियरकृषिझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबुहानाराजस्थानस्पेशलहादसा

बुहाना के कुहाड़वास गांव में 11 केवी का तार टूटने से लगी आग, गरीब किसान के घर टूटा दुःख का पहाड़

REPORT TIMES 

बुहाना। कुहाड़वास गांव के किसान दयानंद के खेत में बने मकान के पास छप्पर में बिजली विभाग के तार में स्पार्किंग होने से आग लग गई । आग लगी देख किसान दयानंद , उनकी पत्नी तथा बेटा मंजीत पशुओं को बाहर निकालने के दौड़ कर आए, मगर ज़्यादा आग होने से झुलस गए। छप्पर में बंधी चार भैंस व एक गाय जलकर मर गई और अंदर रखा हुआ सारा सामान, अनाज जलकर राख हो गया। तीनों घायलों को बुहाना अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रैफर कर दिया गया ।

घटना का पता लगने पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सोनू सौहली, पूर्व सरपंच कामराज सहित ग्रामीण जन मौके पर पहुंचे।

उपखंड अधिकारी हेमंत कुमार, बुहाना तहसीलदार धीरेन्द्र, DSP व थाना अधिकारी बुहाना भी मौके पर पहुंचे और किसान के नुक़सान का आंकलन किया । विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता ने भी मौके पर जाकर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी। सतीश गजराज ने मौजूद अधिकारी – कर्मचारियों को विद्युत विभाग की लापरवाही के लिए चेताया और किसान की हर संभव आर्थिक मदद करने का आग्रह किया ।

Related posts

रसोई में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस; परिजनों ने किया हंगामा

Report Times

नर्सेज का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज भी रहा जारी:22 जुलाई को करेंगे हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, मांगे पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

Report Times

राजस्थान: थर्ड ग्रेड के 21 हजार शिक्षकों का होगा प्रमोशन, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया ऐलान

Report Times

Leave a Comment