Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजस्थानस्पेशल

भरतपुर में ग्रामीणों ने CID टीम पर किया हमला, एक का फूटा सिर, गाड़ी को आग लगाने का प्रयास

REPORT TIMES 

राजस्थान के भरतपुर में भुसावर थाना क्षेत्र के पथैना गांव में शनिवार सुबह आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की अपराध शाखा (सीआईडी) टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने और उनकी गाड़ी में आग लगाने के प्रयास का मामला सामने आया।

सीआईडी टीम के दो सदस्य घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में सीआईडी टीम के दो सदस्य के घायल हो जाने की जानकारी भी मिली है। घायलों में से एक सीआईडी कर्मी के सिर में गम्भीर चोट बतायी गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर भुसावर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच सीआईडी की टीम को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वा कर फरार आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है। संदिग्ध अपराधी टीम के साथ हुई मारपीट के बाद से फरार हैं। बताया गया कि निरीक्षक रूप नारायण मीणा के नेतृत्व में सीआईडी एसबी जोन भरतपुर की टीम सादा वस्त्रों में एक उपनिरीक्षक, दो कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के साथ एक संदिग्ध अपराधी की तलाश में भरतपुर के पथैना गांव पहुंची थी, जहां उसे पकड़ भी लिया गया, लेकिन तभी आरोपी के परिजन और ग्रामीणों ने टीम की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-सरियों से टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण गाड़ी के ऊपर भी चढ़ गये और उसे आग लगाने का प्रयास किया गया। टीम ने जब मौके से गाड़ी को भगाने का प्रयास किया तो लोग सामने खड़े हो गए और आरोपी को टीम से छुड़ा फरार करा दिया। टीम की काफी मिन्नतें करने के बाद ग्रामीणों ने सीआईडी कर्मियों के साथ मारपीट को रोका। टीम के घायल एक कॉन्स्टेबल और ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया है।

Related posts

राजस्थान में पेंशन योजना में सबसे बड़ा घोटाला, युवा और मृत लोग ले रहे वृद्धा पेंशन… प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा लोग फर्जी पेंशनधारी

Report Times

ब्रह्मचारी जी के आश्रम में हैं 300 साल पुराना शिवलिंग

Report Times

क्या सपा और रालोद के गठबंधन में पड़ रही है दरार ?

Report Times

Leave a Comment