Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

filed nomination: PM मोदी ने वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय जाकर दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

filed nomination: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2014 में पहली बार यहां से किस्मत आजमाई थी और जीत हासिल की थी. 2019 में पीएम मोदी यहीं से लड़े और काशीवासियों ने उन्हें नाराज नहीं किया और लगातार दूसरी बार संसद भेजा. सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने पीएम मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनका स्वागत करने के लिए एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, काशी के साथ मेरा रिश्ता अनूठा, अभिन्न और अतुलनीय है… मैं कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की. वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा.

ये हैं पीएम मोदी के 4 प्रस्तावक

पीएम मोदी के चार प्रस्तावकों में पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर हैं. पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था. ये ब्राह्मण समाज से हैं. वहीं, बैजनाथ पटेल OBC समाज से आते हैं और संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. लालचंद कुशवाहा OBC बिरादरी से हैं और संजय सोनकर दलित समाज से हैं.

Related posts

ब्राह्मणों की ढाणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, एक को झुंझुनूं किया रैफर

Report Times

एसपी ने कर दिया बवाल, राजस्थान में परिवहन ठप, करोड़ों का राजस्व डूबा.

Report Times

लोहियाम करियर इंस्टिट्यूट का टैलेंट सर्च एग्जाम सम्पन्न: लोहिया संस्थान में उमड़ा टैलेंटेड विद्यार्थियों का हुजूम

Report Times

Leave a Comment