Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

Toppers: सेंट विवेकानंद स्कूल में टॉपर्स का हुआ सम्मान

Toppers: चिड़ावा। बागर स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सेकंडरी स्कूल में विधार्थियों का सम्मान समारोह हुआ। कक्षा 10 में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और कक्षा 8 में A ग्रेड प्राप्त करने वाले विधार्थियों का उनके अभिभावकों के साथ सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा थे। संस्था निदेशक अनिल गुप्ता ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में विधार्थियों ने उच्च कोटि की सफलता प्राप्त की है ,इसके लिए संस्था के शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं।
एकेडमिक हेड प्रणय गुप्ता ने बताया कि कक्षा 10 में विद्यालय के 55 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें चित्रांगदा के 96.17%, वेदिका सैनी के 95% और जया जांगिड़ के 94.5% अंक प्राप्त किए तथा 13 बच्चों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए । कक्षा 8 में 69 बच्चों ने परीक्षा दी तथा उनमें 52 बच्चों ने ए ग्रेड प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 5 में 102 बच्चों ने परीक्षा दी तथा 54 बच्चों ने ए ग्रेड प्राप्त किया । प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्वाति गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी । मंच संचालन शालिनी गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में पूनम सैनी, तृप्ति गुप्ता, अनिता लाठ, सरिता रोहिल्ला, कावेरी शर्मा, सुमिता पचरंगिया, कुलदीप शर्मा शंभू सैनी, विनोद भगत, देवेश सोनी आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

सास के आशीर्वाद से बहू ने दिखाई हिम्मत, शारीरिक चुनौती के बावजूद अर्जुन पुरस्कार जीता!

Report Times

महाशय की MDH नहीं बेच रही अपना कारोबार, HUL से किसी भी डील का किया खंडन

Report Times

हनुमान बेनीवाल के बाद अब पायलट के करीबी नेता लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को जान का खतरा, QRT कमांडो की तैनाती

Report Times

Leave a Comment