Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

प्रदेश मेंं आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 20 जून से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू, 21 जून से राज्य में बारिश की संभावना

राजस्थान राज्य में गुरुवार से लू का दौर सभी जिलों में खत्म हो चुका है। प्रदेश के जिलों मेंं आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 20 जून से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। 21 जून से राज्य में बारिश की संभावना है।

इधर, बुुधवार को चार जिलों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का तापमान गंगानगर में 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसीप्रकार अलवर, पिलानी, चूरू में 44 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया। इसी बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट गुरुवार सुबह 10 बजे तक के लिए है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / वज्रपात / धूलभरी हवाओं (हवा की गति 20-30 KMPH) / के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। सलाह है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Related posts

प्रशासन पहुंचा धरना स्थल, सभी मांगों पर सहमति बनी, धरना उठवाया 

Report Times

सीकर में बुधवार से चलेंगी रोडवेज की बसें, समय सारणी जारी

Report Times

MSP समेत अन्य मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में, राजस्थान के इन इलाकों में धारा 144 लागू, परिवहन होगा प्रभावित

Report Times

Leave a Comment