Report Times
latestOtherकरियरखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में निकिता ने जीता कांस्य : चीन के मकाऊ शहर में हो रहा टूर्नामेंट

चिड़ावा। 27 जून से 1 जुलाई मकाऊ में हो रही सीनियर एशियन सैम्बो प्रतियोगिता में चिड़ावा की निकिता चौधरी ने मेडल जीत कर न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे राजस्थान और भारत देश का नाम रोशन किया है। निकिता पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। निकिता ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया तथा साथ ही साथ
मकाऊ की धरती पर निकिता चौधरी ने भारत का तिरंगा फहराया।


निकिता राजस्थान झुंझुनूं जिले के गोदा का बास,रघुवीरपुरा के छोटे से गांव से है । निकिता का परिवार हाल में चिड़ावा शहर के वार्ड नं 30 विकास नगर में रहता है। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजेश कुमार गजराज, माता सुशीला देवी, भारतीय सैम्बो फेडरेशन से विनय जोशी और अमित अरोड़ा को दिया हैं।

परिजनों और क्षेत्र वासियों ने बधाई देते हुए कहा कि निकिता चौधरी जोश,जज्बे एवं जुनून से लबरेज,दृढ़ इरादों एवं बुलन्द हौसलों वाली लड़की है। आत्मविश्वास के साथ जीतना ही जिसका मुख्य लक्ष्य है। अपनी मेहनत और टेलेंट के दम पर उसने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्षेत्र में आने पर निकिता का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Related posts

शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का समापन

Report Times

सीकर जिले में दो गाड़ियों में हुई भीषण भिड़त, 6 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

Report Times

एक शख्स को 3 शादियां करना पड़ा महंगा, पत्नियों के कारण हुई बेरहमी से हत्या

Report Times

Leave a Comment