Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशलहादसा

सीकर जिले में दो गाड़ियों में हुई भीषण भिड़त, 6 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

REPORT TIMES 

राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां दो गाड़ियों में हुई भिड़त में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.  हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से लाशों को गाड़ी ने निकाला. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआत में हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 5 थी, लेकिन अभी थोड़ी देर पहले मिली जानकारी के अनुसार बुरी तरह से घायल एक और शख्स की मौत हो गई. इस तरह से रविवार शाम हुए इस हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.  मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास हुआ. यहां एक बोलेरो और एक कार में भीषण भिंड़त हुई. हादसे में घायल हुए लोगों को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार रविवार शाम बोलेरो और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई.

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास होटल मणिमहल के पास हुआ हादसा

हादसा इतना जबरदस्त था की हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए. घायलों को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसा लक्ष्मणगढ़ कस्बे के नजदीक हाईवे स्थित मणिमहल होटल के सामने हुआ.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद आसपास के लोग गाड़ियों के पास पहुंचकर घायलों को गाड़ियों से निकाला और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल घायलों का लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष चुनने हेतु सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने डाला वोट

Report Times

बाड़मेर : होटल वेटर से थानेदार बने तंवर का जोरदार स्वागत

Report Times

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तुलना गांधीजी की पदयात्रा से करने की कोशिश

Report Times

Leave a Comment