Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

हो गया ऐलान, 23 जुलाई को 7वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यूनियन बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश होगा. संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा. तारीख की घोषणा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

पटल पर रखा जाएगा पूर्ण बजट

चुनाव के नतीजों के बाद सदन में नई सरकार का पूर्ण बजट रखा जाएगा. इससे पहले एक फरवरी को सरकार ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था. जोकि 44.90 लाख करोड़ रुपए का था. जिसमें 11.11 लाख करोड़ रुपए कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर रखा गया था. जानकारों की मानें तो इसमें इस बार इजाफा हो सकता है. वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में राज्यों को कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए पचास साल के ब्याज मुक्त लोन योजना इस साल भी जारी रहने का ऐलान किया था. जिसके लिए कुल पैसा 1.3 लाख करोड़ रुपए होगा.

रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण

बजट पेश करने के साथ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं. वह देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी जो लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी. मौजूदा समय में वह पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे. एक बार जब वह संसद में बजट 2024 पेश करेंगी, तो वह मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी और लगातार 7 बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. निर्मला सीतारमण 2014 और 2019 की दोनों मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं.

Related posts

जगदीप धनकड़ आज लेंगे उपराष्ट्रपति की शपथ, राष्ट्रपती भवन में होगा शपथ समारोह

Report Times

भारत से 3500 किमी दूर है ‘राम का शहर’, 675 साल पुराना है इतिहास

Report Times

राजस्थान में बही बदलाव की बयार, बीजेपी की आंधी में उड़ गए गहलोत सरकार के ये 17 मंत्री

Report Times

Leave a Comment