Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

रेलवे ने एडीआरएम संजीव दीक्षित आज चिड़ावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

चिड़ावा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने एडीआरएम संजीव दीक्षित आज चिड़ावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दीक्षित शाम के समय चिड़ावा पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक आजाद सिंह ने उनका स्वागत किया। दैनिक रेल यात्री संघ सदस्यों ने अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में साफा और माला पहनाकर दीक्षित का अभिनंदन किया। एडीआरएम संजीव दीक्षित स्टेशन दफ्तर में सिग्नल प्रक्रिया, स्टोर रूम, रिटायरिंग रूम, ई टिकटिंग प्रणाली, स्टेशन के बाहर पौधारोपण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्टेशन अधीक्षक आजाद सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीआरएम संजीव दीक्षित को दैनिक रेलयात्री संघ चिड़ावा अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन दिया। एडीआरएम संजीव दीक्षित ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक पढ़ा और इनको जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।
ये मांगे रखीं सामने
1.प्रयागराज- बीकानेर – प्रयागराज ट्रेन संख्या 20403/04  का संचालन तीन दिन यथावत झुंझुनूं – चिड़ावा से होना चाहिए, रूट परिवर्तन ना किया जाए।
2.मदार जंक्शन (अजमेर)- कोलकाता-मदार जंक्शन (अजमेर) ट्रेन संख्या 19607/08 मदार जंक्शन पर 66 घंटे खड़ी रहती है। इसको वाया फुलेरा रिंगस, सीकर, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू होकर हिसार तक विस्तार किया जाए।
3.सीकर- रेवाड़ी- सीकर ट्रेन नं. 04803/04 जो कि सीकर जंक्शन पर 10 घंटे खड़ी रहती है। उसको जयपुर/मदार(अजमेर) जंक्शन तक विस्तार किया जाए।
4.दिल्ली से जोधपुर ट्रेन वाया झुंझुनूं,चिड़ावा, लोहारू होकर नई ट्रेन का संचालन किया जाए। ये वर्षों पुरानी मांग है।
5. चिड़ावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई और लम्बाई में बढ़ोतरी की जाए। छोटे बच्चों और बूढ़े और दिव्यांगों को उतरने और चढ़ने में परेशानी होती है।

Related posts

राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर गहलोत के खिलाफ नारेबाजी, ABVP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Report Times

आजम खान के वापस करी अपनी Y श्रेणी की सुरक्षा, बेटे अब्दुल्ला भी गनर को छोड़ हो गए लापता

Report Times

भास्कर इन्वेस्टिगेशन: स्पीड और लापरवाही ने हर तीसरे दिन कुचली दाे जिंदगियां 3 महीने में 66 की माैत, बीते दाे दिन में ही 15 की जान गई

Report Times

Leave a Comment