Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

आजम खान के वापस करी अपनी Y श्रेणी की सुरक्षा, बेटे अब्दुल्ला भी गनर को छोड़ हो गए लापता

REPORT TIMES

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को वापस कर दी है। आजम के साथ ही आजम  के बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। आजम खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थे जिसके अंतर्गत उनकी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन गनर मौजूद रहते थे। आजम की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रामपुर में अपनी आमद भी दर्ज़ करवा दी है। इस बात की पुष्टि रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने की है। इसके साथ ही आजम के  बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी अपने गनर को छोड़ दिया है और वो अपना मोबाइल बंद कर कहीं गायब हो गए हैं।

आजम खान इस समय दिल्ली में अपना इलाज़ करवा रहे हैं। वहीँ पर उन्होंने अपने गनर से कहा की जाओ अब तुम्हारी कोई जरुरत नहीं है। इसके बाद सुरक्षा कर्मी दिल्ली से रामपुर  वापस आ गए। आजम खान ने सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा वापस करने की वजह नहीं बताई। उन्होंने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा क्यों वापस करी  इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

Related posts

conversion bill: धर्मांतरण बिल को वापस लेगी भजनलाल सरकार, लव जिहाद रोकने के लिए बनेगा नया कानून

Report Times

अलवर जेल में लॉरेंस गैंग के शूटर के पास से मिला मोबाइल, आरोपी को तुरंत जयपुर किया शिफ्ट; जांच में जुटी पुलिस

Report Times

‘उद्धव ठाकरे गुट का होने जा रहा NCP में विलय, 19 जून की तारीख तय’, BJP विधायक का दावा

Report Times

Leave a Comment