Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहरियाणा

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, 3 शूटरों के लगी गोलियां, जेजेपी नेता मर्डर मामले में शामिल हैं आरोपित

हरियाणा के हांसी में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। उमरा गांव के पास दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन बदमाशों को पैर में गोलियां लगी हैं। तीनों को हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या में शामिल थे। तीनों ने पुलिस पर हमला किया था जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। बदमाश सचिन उर्फ मगतू ,जींद जिला, योगेश उर्फ सूखा, खरक जाटान जिला रोहतक, विकास उर्फ काशी, पिजोखरा जिला भिवानी के रहने वाले है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रविंद्र सैनी की हत्या के मामले में कुल आठ बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

10 जुलाई को हुई थी हत्या 

बता दें कि 10 जुलाई को शाम करीब 6 बजे हीरो एजेंसी शोरूम के मालिक रविंद्र सैनी की चार व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गत दिनों पहले जेल में बंद विकास उर्फ विक्की नेहरा से मुलाकात के दौरान रविन्द्र सैनी की हत्या करने की साजिश रची थी। शूटरों का एक साथी कुछ दूरी पर बाइक पर इंतजार कर रहा था। इनके भागने की CCTV फुटेज भी सामने आई थी। व्यापारियों ने हत्या के विरोध में हांसी बंद का आह्वान किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।

 

Related posts

ब्राह्मण महापंचायत में हजारों विप्र जयपुर कूच करेंगे : सिंघाना में हुए विप्र बंधुओं की बड़ी बैठक

Report Times

खुड़िया गांव में लम्पी वायरस रोकथाम को लेकर पशु परामर्श का लगा शिविर

Report Times

पूर्व सैनिकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment