Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरचिड़ावाज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन : बिजली की बढ़ी दर वापस लेने की मांग

चिड़ावा। कांग्रेस के ब्लॉक और शहर के पदाधिकारियों ने आज बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में प्रदर्शन किया और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहर कटारिया और नगर अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लिखा  है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में सत्ता में आने के बाद प्रदेश की आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्थ करवाने में असफल रही है और भीषण गर्मी के बावजूद सरकार द्वारा बिजली की आपूर्ति बाधित रही है।  गांव व छोटे कस्बों में अघोषित रूप से 4 से 8 घंटे तक की बिजली कटौती की रही है जिसके कारण लोगों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा है और अब भाजपा सरकार ने बिजली के बिलों में फ्यूल सरचार्ज के बाद फिक्स चार्ज की दर को बढ़ाकर जाम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का जन विरोधी फैसला किया है।
प्रदेश में पेयजल संकट के बावजूद पानी की आपूर्ति में सरकार असफल रही है एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्णतया चौपट हो गई है तथा राजयानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या, लूट, अपहरण, चैन स्नैचिंग जैसे गंभीर अपराध से प्रदेश शर्मसार हो रहा है और आम आदमी स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। ज्ञापन में बिजली की बढ़ी दरों के आदेशों को तुरन्त प्रभाव से वापिस लेकर आजमन को मूलभूत पानी-बिजली फी सुविधाओं को सुचारू रखने और कानून व्यवस्था को तुरन्त प्रभाव से दुरूस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर सरकार मांगों पर विचार नहीं करेगी तो मजबूर होकर कांग्रेस सरकार के विरूद्ध आन्दोलन करेगी। इस दौरान राजीव गांधी पंचायतीराज जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी, नगर अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, मंडल अध्यक्ष संतकुमार भांबू, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सरपंच संदीप सैनी डालमिया की ढाणी,पूर्व सरपंच नागरमल बुडानिया, पूर्व सरपंच दयानंद गिडानिया, कांग्रेस जिला सचिव सुभाष भांबू, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप पुजारी, उपाध्यक्ष पंचायतीराज विजय मील, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव श्रवण पारीक, सचिव कमलकांत पुजारी, महामंत्री राकेश सोनी, प्रवक्ता तेजप्रकाश सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी, सेवादल अध्यक्ष उस्मान खान, विशाल सैनी, खुर्शीद राठौड़, विक्रांत जाखड़ श्योपुरा, राजेश कुमार नारी, प्रेम पाटिल,अफजल खान, अब्दुल अजीज, दिनेश, धर्मवीर, अजीत सिंह, चेतन सैनी, साहिल, अभिषेक वर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

टीम इंडिया की दुबई में एशिया कप की तैयारी शुरू: ICC अकादमी में अभ्यास के दौरान सैमसन और बुमराह बातचीत करते हुए दिखे

Report Times

पिलानी ब्लॉक से हमीनपुर ने वॉलीबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Report Times

PM मोदी ने देश की संपत्ति अडानी को दे दी, लोगों का छीन रहे रोजगार- प्रियंका गांधी

Report Times

Leave a Comment