Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

रातभर से लगातार बरसात जारी : निचले इलाकों में जल भराव, 12 घंटे में 61 एमएम बारिश, विद्यार्थियों, वाहनचालकों के साथ ही राहगीरों को हो रही परेशानी

चिड़ावा। शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से बारिश का दौर जारी है। कभी तेज, कभी धीमी बरसात लगातार जारी है। शहर और आसपास के इलाकों में देर रात 9 बजे से अब तक लगातार बारिश जारी है। उपखंड मुख्यालय की ओर से भी बुधवार शाम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।
मौसम बारिश केंद्र से प्राप्त आंकड़े के अनुसार बुधवार शाम से सुबह आठ बजे तक 61 एमएम बारिश हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश से शहर की कोर्ट रोड, गौशाला रोड, पुराना डीएसपी ऑफिस के पास का इलाका, पिलानी रोड, मंड्रेला रोड, पुरानी बस्ती, परमहंस पंडित गणेश नारायण मार्ग, भगतों का मोहल्ला, अड़ावतिया कॉलोनी, नया बस स्टैंड, खटिकों का मोहल्ला सहित शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। जिससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी बारिश में भीगते हुए जल भराव के बीच से जाने को मजबूर होना पड़ा।

Related posts

Aditya Birla Fashion and Retail को बोर्ड से मिली डिमर्जर की मंजूरी, जल्द बनेगी अलग लिस्टेड एंटिटी

Report Times

बजट में आपकी सेहत के लिए बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना

Report Times

द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो कार आपस में टकराईं, एक की मौत

Report Times

Leave a Comment