Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिराजस्थानस्पेशल

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई : पानी, जलनिकासी और अतिक्रमण से जुड़े 15 प्रकरण आए, एसडीएम ने संबंधित विभाग को जल्द निस्तारण के निर्देश

चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड स्थित पंचायत समिति में वीसी रूम में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एसडीएम बृजेश गुप्ता की अध्यक्षता में 15 प्रकरण आए। जिनमें ज्यादातर बरसाती जल निकासी, पेयजल, अतिक्रमण से जुड़े थे। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले गौरव पथ पर जयपुर हॉस्पिटल के पास बड़ा नाला अवरुद्ध हो रखा है। जिसको लेकर डॉक्टर नरेंद्र गिल और वार्डवासी शिकायत लेकर पहुंचे। एसडीएम ने ईओ को सफाई करवाकर दुरस्तीकरण के निर्देश दिए। गौशाला रोड पर बिजली के नीचे तारों के कारण हो रही परेशानी से लोगों ने अवगत करवाया।
बिजली विभाग के एईएन केके डिग्रवाल ने जल्द तारों को खिंचवाकर ऊंचे करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पेयजल समस्या, अतिक्रमण और अन्य समस्याओं को भी लोगों ने एसडीएम के सामने रखा। जिसको लेकर एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार कमलदीप पूनिया, डॉ. विश्वदीप स्वामी, ईओ रोहित मील, बीडीओ प्रभुलाल डामोर, बीएसओ रणसिंह, पीडब्ल्यूडी एईएन बुधराम मीणा, बिजली विभाग के। एईएन मायालाल, केके डिग्रवाल, एसीबीईओ सुशील शर्मा, एएओ मोनिका यादव, नंदलाल सुरा, संदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

गांव शाहपुर के लाडले अमित थालौर का कनिष्ठ अभियंता पद पर चयन

Report Times

मंड्रेला में जय श्री राम की गूंज : साढ़े चार बजे पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ अक्षत कलश का स्वागत

Report Times

IPL 2024: शिखर धवन ने बयाई टीम की हार की वजह, जानें कहां हुई चूक

Report Times

Leave a Comment