Report Times
latestOtherअजमेरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

अजमेर में जमीनी विवाद पर फायरिंग, एक की मौत कई घायल, JCB में लगाई आग

राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ़ में जमीन विवाद में किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम  सिनोदिया के बेटे भंवर  सिनोदिया की हत्या के आरोप में बलवाराम चौधरी जेल में सजा काट रहे है. इसी बीच रविवार को उसके भांजे और  साथियों  ने उनकी रूपनगर स्थित श्वेतांबर जैन समाज छात्रावास की जमीन पर बनाई जा रही दुकानों का विरोध करते हुए हमला कर दिया. हमले के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और जेसीबी में आग लगा दी.घटना के बाद इलाके के बाजार बंद हो गए.

इलाके में बनी तनाव की स्थिति

फायरिंग और आगजनी की खबर के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिंदोइया के बेटे भंवर सिंदोइया हत्याकांड के आरोपी बलवाराम चौधरी के भतीजे दिनेश चौधरी ने रूपनगढ़ में श्वेतांबर जैन समाज छात्रावास की जमीन पर बनाई जा रही दुकानों का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया.

पुलिस बल तैनात

इसी दौरान बलवाराम चौधरी के साथियों ने आकर मौके से दुकान बनाने वाले ग्रामीणों के साथ मारपीट की और जेसीबी से दुकान तोड़ने की भी कोशिश की. इस बात को लेकर रुपनगढ़ के ग्रामीण एकत्र होकर जेसीबी के साथ तोड़ फोड़ की. वही दूसरी तरफ मारपीट करने आए बलवाराम चौधरी के भांजे दिनेश चौधरी ने  करीब तीन-चार राउंड फायर किया. जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई. इस मारपीट में तीन-चार व्यक्ति घायल हो गए, जिसमें ग्रामीण नारायण कुमावत को गंभीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

जानें क्या था मामला

कांग्रेस के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया की 9 मार्च 2011 को जमीनी विवाद को लेकर बलभा जाट, सिकंदर, शहजाद सहित अन्य आरोपियों ने अपहरण कर साली के जंगल में हत्या कर दी थी. भागचंद चोटिया भंवर सिनोदिया के अपहरण का एकमात्र मुख्य चश्मदीद गवाह था.

Related posts

हरियाणा पुलिस की हिरासत में मोनू मानेसर, जुनैद और नासिर को जिंदा जलाने का है आरोप

Report Times

होली के रंग में विवाद की कालिख गाड़ी हटाने पर झगड़ा, पथराव से माहौल गरमाया

Report Times

REET Main Exam का पेपर लीक, पुलिस के हत्थे चढ़ा नकल गिरोह

Report Times

Leave a Comment