Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

राजस्थान के राजसमंद में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के राजसमंद के दिवेर थाने के सातपालिया मोड़ पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस के पलटने की खबर है. जिसमें कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है. बस में 49 यात्री सवार थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक गोवंश को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई. सूचना पर दिवेर थाना थानाधिकारी मय जाब्ता और तीन एम्बुलेन्स मौके पर पहुंचीं हैं.

बस में सवार 49 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए देवगढ़ अस्पताल ले जाय गया है. क्रेन की मदद से बस को साइड हटा कर यातायात बहाल कर दिया गया है.

Related posts

मोहब्बत की दुकान में ईमानदारों की जगह नहीं, गुढ़ा की बर्खास्तगी पर BJP ने कसा तंज

Report Times

शुक्रवार के दिन इन 5 राशि वालों के धन लाभ के हैं योग… पढ़ें राशिफल

Report Times

चिड़ावा : ब्रह्म चैतन्य संस्थान को 5 एसी भेंट

Report Times

Leave a Comment