Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ हुआ शारदीय नवरात्र 2024 का समापन : शाम को मूर्ति विसर्जन

चिड़ावा। पंडित गणेश नारायण मंदिर के पास वार्ड न.2 में जय महाकाल मित्र मंडल द्वारा आयोजित माता के पांडाल में पंडित विष्णु शर्मा के आचार्यत्व में प्रधान यजमान समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी व उनकी धर्मपत्नी ललिता देवी एवम नवरात्र व्रत रखने वाले सभी भक्तो ने विश्व शांति एवम नगर की सुख समृद्धि के लिए यज्ञ किया और पूर्णाहुति दे,माता की आरती की । उसके बाद कन्याओं का पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। सुरेन्द्र सैनी ने सभी को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में शक्ति, समृद्धि और अपार खुशियाँ बनी रहें। माँ का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। जय महाकाल मित्र मंडल के सदस्यो द्वारा जानकारी दी गई कि शाम को माता की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में अरविंद माखरिया-उषा देवी, नवीन सैनी – ममता देवी, आचार्य विष्णु शर्मा, गिरधारीलाल सैनी, जोनी मासूम, संजय कटारिया, अमित कटारिया, मनोज सैनी, सुनील सैनी, कैलाश सैनी, अंकित माखरिया, नितिन सैनी, विजय सैनी, पवन सैनी, पियूष सैनी, रवि सैनी, सचिन स्वामी, राजू सैनी, पवन सैनी, संजय सैनी, अंशु सैनी, उषा देवी, कमला देवी, झुगना देवी, निर्मला देवी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वहीं शहर के वार्ड नं 11, 12, 13 पानी की टंकी के पास श्री शिव हनुमान मित्र मंडल द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव के पांडाल में आचार्य बालकृष्ण शरण महाराज के आचार्यत्व में पवन शर्मा व उनकी धर्मपत्नी सरोज देवी व नवरात्र व्रत रखने वाले सभी भक्तो ने विश्व शांति और नगर की सुख समृद्धि के लिए यज्ञ किया और पूर्णाहुति दे साथ ही माता की आरती की। उसके बाद कन्याओं का पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। विनोद सैनी ने सभी को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में शक्ति, समृद्धि और अपार खुशियाँ बनी रहें। माँ का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। शनिवार दोपहर 12:15 बजे मां दुर्गा की शोभायात्रा के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में राजेश कटारिया – दिव्या, बजरंग वर्मा पिंकी देवी, ग्यारशीलाल सैनी निर्मला देवी, पवन कटारिया सुशीला देवी, संजय पचार – अनु पचार, सूर्यप्रकाश सुनीता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

आइए जानें, कैसे की जाती है ईवीएम से वोटों की गिनती

Report Times

मौसम के तीन रंग:सुबह तेज धूप, दोपहर में बादल छाये फिर शाम को हवा के साथ हुई बरसात, बगड़ में गिरे ओले

Report Times

राजस्थान में 8वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी, 96 प्रतिशत से अधिक छात्र सफल; जानें आसानी से कैसे चेक करें परिणाम

Report Times

Leave a Comment