Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजस्थानसोशल-वायरल

दिल्ली में लगातार बढ़ रही हैं AQI की मात्रा

दिल्ली। रिपोर्ट टाइम्स।

दिल्ली-NCR इस समय प्रदूषण की मार झेल रहा है. चारों तरफ आसमान में धुंध छाई हुई है. घर से बाहर निकलते ही आंखों में जलन होने लग रही है. दिल्ली में इस समय ग्रैप-4 लागू है. नए निर्माण कार्य, तोड़फोड़ और डीजल की गाड़ियां बैन कर गई हैं. इन सबके बावजूद प्रदूषण में कोई कमी नहीं दिखाई दी रही है. सोमवार को दिल्ली का AQI 494 दर्ज किया गया. ये ‘गंभीर’ श्रेणी में है. प्रदूषण के बद से बदतर हालात को देखते हुए आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. प्रदूषण को रोकने की तैयारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट नाखुश दिखा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि GRAP (GRADED RESPONSE ACTION PLAN) पहले लागू क्यों नहीं किया गया? इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अगर दिल्ली में AQI 300 से भी नीचे जाता है तो भी बिना कोर्ट की इजाजत के ग्रैप-4 से कम की स्टेज होने पर भी इसे हटाया नहीं जाएगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR के 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया.

पल्यूशन पर पॉलिटिक्स जारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बढ़ते प्रदूषण के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेप 4 लागू करने में देरी पर दिल्ली सरकार पर नाराजगी जताई है। आतिशी ने कहा है कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार इन राज्यों पर कोई भी लगाम नहीं लग रही है। जबकि पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां पर पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं, उन पर रोक लगाई गई है।

शहरों में AOI का ये हाल

दिल्ली सहित अन्य राज्यों में AQI बढ़ता जा रहा है. दिल्ली का AQI 494 पहुंच गया है. वहीं गुरुग्राम-468, गाजियाबाद-430, नोएडा-419, बहादुरगढ़-452, भिवानी (हरियाणा)-448, भिवाड़ी (राजस्थान)-449, चूरू-426, धारूहेड़ा (हरियाणा)-447, हापुड़ (यूपी)-418, झुंझुनूं (413) सोनीपत-412 में AQI दर्ज किया गया.

प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जो मुख्य बातें उठाईं, इसको लेकर अब दिल्ली के साथ-साथ NCR के राज्यों को सख्त होना होगा. डीजल बसों की एंट्री बैन करनी होगी. नए निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना होगा. सड़कों पर पानी के छिड़काव में और तेजी लानी होगी.

 

Related posts

मकर, वृश्चिक, तुला समेत इन 5 राशिवालों के आज चमकेंगे सितारे, जानें आपका कैसा रहेगा दिन

Report Times

‘प्राचीन भारत का नक्शा देखो’ कोटा में VMOU के दीक्षांत समारोह में क्या बोले राज्यपाल?

Report Times

जिला स्तरीय योग खेल प्रतियोगिता के विजयी छात्रों का हुआ सम्मान

Report Times

Leave a Comment