Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजस्थानसोशल-वायरल

दिल्ली में 120 घंटे का कोल्ड अटैक, प्रदूषण ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन

दिल्ली। रिपोर्ट टाइम्स।

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फ की वजह से देशभर में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. IMD की घोषणा के अनुसार, ला नीना के कारण इस बार भीषण सर्दी होने की संभावना है. देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान गिरने के साथ-साथ कोहरे का भी दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को घना कोहरे के साथ खतरनाक वायु प्रदूषण का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार  दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक और दिल्ली एनसीआर वालों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शाम और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच दिल्ली धीरे धीरे गैस चैंबर में तब्दील होती जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी में कई एक्यूआई 450 पार कर गया है.

दिल्ली बन गई गैस चैंबर

दिल्ली में सबसे ज्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार को औसत 494 था जो अभी तक का सबसे ज्यादा था, लेकिन मंगलवार की सुबह 3:00 बजे दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 495 तक पहुंच गया. दिल्ली पूरी तरह गैस चैंबर बन चुकी है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 500 या उससे ज्यादा तक पहुंच चुका है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह 3:00 बजे अलग-अलग इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो

 

Related posts

अडानी के खिलाफ प्रदर्शन, ‘आप’ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, बोले- गहलोत को क्यों दर्द हुआ?

Report Times

चिड़ावा : आजाद की पुस्तक चिड़ावा के प्रमुख दर्शनीय मन्दिर का विमोचन

Report Times

बिहार: 5 सेकेंड…घड़-घड़ की आवाज और मची चीख-पुकार, रघुनाथपुर ट्रेन हादसे की इनसाइड स्टोरी

Report Times

Leave a Comment