Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशदौसाराजस्थानसोशल-वायरल

बाराती ने मचाया कोहराम, दुल्हन के भाई की मौत 9 को कार से कुचला

राजस्थान। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बाराती ने दुल्हन पक्ष के 9 लोगों पर कार चढ़ा दी. वो पटाखे जला रहा था, तभी दुल्हन का चचेरा भाई पीछे से कार लेकर आया. उसने बाराती से पटाखे न जलाने को कहा. बस यह बात सुनते ही बाराती भड़क गया. उसने अपनी गाड़ी निकाली. फिर दुल्हन के भाई समेत 9 लोगों को कार से कुचल दिया.

हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा. सोमवार सुबह दुल्हन के घायल चचेरे भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, 6 की हालत अभी भी नाजुक है. घटना दौसा के लालसोट इलाके में रविवार रात 9:30 बजे की है. पुलिस ने कार मालिक को तुरंत गिरफ्तार किया. उसने इतनी शराब पी रखी थी कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं था.

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. डीएसपी ने बताया- लाडपुरा गांव के रहने वाले कैलाश मीणा की बेटी की शादी भगवतपुरा निवासी युवक से तय हुई थी. रविवार रात साढ़े नौ बजे बारात दुल्हन के घर पर पहुंची. आरोप है कि कुछ बाराती कार के बोनट और छत पर खड़े होकर पटाखे फोड़ रहे थे. तभी दुल्हन का चचेरा भाई 22 वर्षीय गोलू वहां आया. उसने बारातियों से कहा कि पटाखे मत जलाओ. मुझे अंदर जाने में दिक्कत हो रही है. उसने बारातियों से बस रास्ता ही मांगा था. लेकिन यह बात बारातियों को नागवार गुजरी. बारातियों ने गोलू को खूब पीटा.

एक की मौत, 7 गंभीर घायल

कार चालक ने समारोह स्थल पर जिन लोगों को कुचला, उनमें दुल्हन का भाई भी शामिल था। कार की चपेट में आने से सभी नौ लोग गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद शादी के जश्न में चीख पुकार मच गई। लोगों ने सभी घायलों को तुरंत लालसोट अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जो दुल्हन का भाई बताया जा रहा है। जबकि 7 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।

घटना के वक्त शादी में मौजूद थे विधायक

इस शादी समारोह में लालसोट विधायक रामविलास मीना भी शामिल हुए थे। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त विधायक शादी समारोह में ही मौजूद थे। उनका कहना है कि वह समारोह स्थल पर अंदर बैठे हुए थे। तभी बाहर से चीख-पुकार की आवाज आई तो बाहर पहुंचे। बाहर पता चला कि कार चालक ने 9 लोगों को कुचल दिया है। इसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। DSP ने बताया- मामले में सवाई माधोपुर के धमूण खुर्द निवासी कार मालिक महेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ जारी है. आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उधर, इस घटना के बाद से दुल्हन के घर में मातम पसरा हुआ है. सभी को रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

Related posts

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भजन सरकार का बड़ा फैसला! PKC-ERCP को लेकर क्या ऐलान?

Report Times

सरहुल की शोभायात्रा आज, पाहन करेंगे बारिश की भविष्यवाणी, रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Report Times

Suicide: सुसाइड से पहले NEET छात्रा ने की थी मां से बात, मैसेज में लिखा…

Report Times

Leave a Comment