Report Times
खेलlatestटॉप न्यूज़ताजा खबरेंयूएईविदेशसोशल-वायरल

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन, पंत सबसे महंगे खिलाड़ी

  • 24 Nov 2024 07:41 PM (IST) 

    IPL Auction Live: क्विंटन डिकॉक अनसोल्ड

     

    अनुभवी साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को कोई खरीदार नहीं मिला. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था.

  • 24 Nov 2024 07:40 PM (IST) 

    IPL Auction Live: फिल सॉल्ट के लिए तगड़ी लड़ाई

     

    इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट आ गए हैं और उनके लिए जोरदार बोली की शुरुआत हो गई है. मुंबई और बेंगलुरु ने बोली की शुरुआत की.

  • 24 Nov 2024 07:38 PM (IST) 

    IPL Auction Live: क्विंटन डिकॉक की KKR में एंट्री

     

    साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को नई टीम मिल गई है. इस बार उन्हें कोलकाता ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

  • 24 Nov 2024 07:22 PM (IST) 

    IPL Auction Live: ग्लेन मैक्सवेल की पंजाब में वापसी

     

    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की एक बार फिर पंजाब में वापसी हो गई है. पंजाब ने मैक्सवेल को 4.20 करोड़ में खरीदा.

  • 24 Nov 2024 07:16 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मिचेल मार्श LSG में गए

     

    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

  • 24 Nov 2024 07:11 PM (IST) 

    IPL Auction Live: पंजाब ने मार्कस स्टोइनिस को खरीदा

     

    ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपये की मोटी बोली के साथ खरीद लिया है.

  • 24 Nov 2024 07:06 PM (IST) 

    IPL Auction Live: वेंकटेश फिर KKR लौटे

     

    आखिरकार कोलकाता ने वेंकटेश को खरीदने की रेस जीत ली. पिछले फाइनल के स्टार रहे वेंकटेश को केकेआर ने 23.75 करोड़ की हैरतअंगेज कीमत के साथ कोलकाता ने फिर से खरीदा. KKR ने इसके साथ ही ऑक्शन में अपना खाता खोला है.

  • 24 Nov 2024 07:03 PM (IST) 

    IPL Auction Live: वेंकटेश अय्यर पर धुआंधार बोली

     

    भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर जोरदार बोली लग रही हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस खिलाड़ी के लिए फिर से केकेआर ने बोली लगाई और बेंगलुरु ने भी उसका पूरा पीछा किया. बोली 22.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

  • 24 Nov 2024 06:58 PM (IST) 

    IPL Auction Live: रविचंद्रन अश्विन की चेन्नई वापसी

     

    स्टार भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हो गई है. चेन्नई ने अश्विन के लिए 9.75 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई और राजस्थान रॉयल्स को मात दी.

  • 24 Nov 2024 06:53 PM (IST) 

    IPL Auction Live: रचिन रविंद्र फिर CSK में लौटे

     

    न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र के लिए पंजाब किंग्स ने 3.20 करोड़ की बोली लगाई, जिस पर CSK ने RTM यूज किया. पंजाब ने फिर 4 करोड़ की बोली लगाई और चेन्नई ने इसे भी मैच कर लिया. इस तरह 4 करोड़ में रविंद्र की CSK में वापसी हुई.

  • 24 Nov 2024 06:49 PM (IST) 

    IPL Auction Live: हर्षल पटेल को SRH ने खरीदा

     

    सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑलराउंडर हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

  • 24 Nov 2024 06:44 PM (IST) 

    IPL Auction Live: जेक फ्रेजर मैक्गर्क दिल्ली गए

     

    ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैक्गर्क की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने RTM के जरिए 9 करोड़ रुपये में मैक्गर्क को खरीद लिया. पंजाब ने 5.5 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी, जिसके बाद दिल्ली ने RTM एक्टिवेट किया था. ऐसे में पंजाब को एक और मौका मिला और उन्होंने 9 करोड़ की आखिरी बोली लगाई. दिल्ली ने इस बोली को भी मैच कर लिया और मैक्गर्क को खरीद लिया.

  • 24 Nov 2024 06:38 PM (IST) 

    IPL Auction Live: राहुल त्रिपाठी को मिली नई टीम

     

    भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है. चेन्नई ने सिर्फ 3.40 करोड़ रुपये की रकम के साथ राहुल को खरीदा.

  • 24 Nov 2024 06:35 PM (IST) 

    IPL Auction Live: डेवन कॉनवे फिर CSK के हुए

     

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे को 6.25 करोड़ रुपये की बोली के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है. कॉनवे पहले भी चेन्नई का हिस्सा थे. इसके साथ ही CSK ने ऑक्शन में अपना खाता खोला है.

  • 24 Nov 2024 06:29 PM (IST) 

    IPL Auction Live: एडन मार्करम बेस प्राइस पर बिके

     

    साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम सिर्फ 2 करोड़ के बेस प्राइस पर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए. मार्करम इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे.

  • 24 Nov 2024 06:29 PM (IST) 

    IPL Auction Live: पडिक्कल को नहीं मिला खरीदार

     

    युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को कोई खरीदार नहीं मिला. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. वो पहले अनसोल्ड प्लेयर बने.

  • 24 Nov 2024 06:28 PM (IST) 

    IPL Auction Live: हैरी ब्रूक की दिल्ली में वापसी

     

    इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार बोली लगी लेकिन आखिर में बाजी मारी दिल्ली कैपिटल्स ने, जिन्होंने 6.25 करोड़ में फिर से उन्हें खरीद लिया.

  • 24 Nov 2024 06:23 PM (IST) 

    IPL Auction Live: फिर शुरू हुआ ऑक्शन

     

    ब्रेक के बाद ऑक्शन फिर से शुरू हो गया है. इस बार कैप्ड बल्लेबाजों पर बोली लगेगी, जिसकी शुरुआत हैरी ब्रूक के साथ हुई है.

  • 24 Nov 2024 06:09 PM (IST) 

    IPL Auction Live: ऑक्शन में फिलहाल ब्रेक

     

    मार्की प्लेयर्स की बिक्री के बाद फिलहाल ऑक्शन में कुछ देर का ब्रेक है. सभी अधिकारी फिलहाल लंच का लुत्फ उठा रहे हैं. कुछ ही देर में अगले राउंड की नीलामी शुरू होगी.

  • 24 Nov 2024 05:38 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मार्की प्लेयर्स का सेट पूरा

     

    मेगा ऑक्शन के लिए 12 खिलाड़ियों का सेट बनाया गया था, जिन्हें मार्की प्लेयर के तौर पर रखा गया था. इन 12 में से गुजरात और पंजाब ने 3-3 खिलाड़ियों को खरीदा, जबकि दिल्ली और लखनऊ ने 2-2 खिलाड़ी खरीदे. इनके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु ने 1-1 खिलाड़ी खरीदे.

  • 24 Nov 2024 05:25 PM (IST) 

    IPL Auction Live: राहुल को दिल्ली ने खरीदा

     

    केएल राहुल पर भी जोरदार बोली लगी लेकिन स्टार भारतीय बल्लेबाज को आखिरकार सिर्फ 14 करोड़ में ही दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया. राहुल को इससे पहले LSG में 17 करोड़ मिलते थे.

  • 24 Nov 2024 05:18 PM (IST) 

    IPL Auction Live: केएल राहुल के लिए टक्कर

     

    केएल राहुल – 2 करोड़ बेस प्राइस

    • राहुल के लिए कोलकाता ने बोली की शुरुआत की
    • तुरंत ही बेंगलुरु ने एंट्री मार ली और अब जोरदार बोली लग रही है
    • तुरंत ही बोली 6 करोड़ के पार पहुंच गई है
    • कोलकाता ने 10.50 करोड़ की बोली लगाकर रेस को मजेदार बना दिया है.
    • दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में कूद गई है और 11.50 करोड़ कर दिया है.
    • 12.25 करोड़ के साथ CSK की एंट्री हो चुकी है
    • सिर्फ 14 करोड़ में राहुल को दिल्ली ने खरीदा
  • 24 Nov 2024 05:17 PM (IST) 

    IPL Auction Live: लियम लिविंगस्टन को RCB ने खरीदा

     

    इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टन को नई टीम मिल गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8.75 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया है. ये टीम की पहली खरीद है.

  • 24 Nov 2024 05:14 PM (IST) 

    IPL Auction Live: लियम लिविंगस्टन के लिए टक्कर

     

    लियम लिविंगस्टन – 2 करोड़ बेस प्राइस

    • RCB और सनराइजर्स के बीच टक्कर
    • 4 करोड़ के बाद हैदराबाद रेस से बाहर
    • अब सनराइजर्स की एंट्री हुई
    • RCB ने 6.75 करोड़ की बोली लगाई है.
    • चेन्नई की एंट्री, बोली 7 करोड़ के पार
    • बेंगलुरु ने 8.75 करोड़ की फाइनल बोली लगाई.
  • 24 Nov 2024 05:11 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मोहम्मद सिराज को गुजरात ने खरीदा

     

    मोहम्मद सिराज को नई टीम मिल गई है और 12.25 करोड़ की जोरदार बोली के साथ गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीद लिया. RCB ने उनके लिए RTM का इस्तेमाल नहीं किया.

  • 24 Nov 2024 05:08 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मोहम्मद सिराज के लिए बोली

     

    मोहम्मद सिराज – 2 करोड़ बेस प्राइस

    • गुजरात टाइटंस ने सिराज के लिए बोली की शुरुआत की
    • चेन्नई सुपर किंग्स ने भी रेस में एंट्री मारी है
    • दोनों के बीच जोरदार टक्कर, 8 करोड़ के पार बोली
    • चेन्नई के बाहर होते ही राजस्थान की एंट्री
    • सिराज पर बोली 11 करोड़ के पार
    • गुजरात ने सबसे ऊंची बोली लगाई है 12.25 करोड़
  • 24 Nov 2024 05:08 PM (IST) 

    IPL Auction Live: युजवेंद्र चहल पर पैसों की बारिश

     

    टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद में जोरदार टक्कर हुई और आखिर में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया.

  • 24 Nov 2024 04:58 PM (IST) 

    IPL Auction Live: युजवेंद्र चहल के लिए जंग

     

    युजवेंद्र चहल – 2 करोड़ बेस प्राइस

    • गुजरात ने चहल के लिए पहली बोली लगाई
    • चेन्नई ने उसे जोरदार टक्कर दी और बोली 5 करोड़ के पार पहुंची
    • पंजाब ने 6 करोड़ के पार इस रेस को पहुंचाया
    • लखनऊ ने भी चहल के लिए बोली लगाई है
    • चहल के लिए बोली 12 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है
    • पंजाब ने 14 करोड़ तक बोली को पहुंचा दिया है.
    • 14.25 करोड़ के साथ RCB की एंट्री
    • हैदराबाद ने 14.75 करोड़ की नई बोली लगाई
    • हैदराबाद-पंजाब के बीच टक्कर, 17.50 करोड़ के पार बोली
    • पंजाब ने 18 करोड़ की फाइनल बोली लगाई है.
  • 24 Nov 2024 04:57 PM (IST) 

    IPL Auction Live: डेविड मिलर लखनऊ का हिस्सा

     

    डेविड मिलर को नई टीम मिल गई है और उन्हें 7.50 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है.

  • 24 Nov 2024 04:53 PM (IST) 

    IPL Auction Live: डेविड मिलर पर बोली

     

    डेविड मिलर – 1.50 करोड़ बेस प्राइस

    • साउथ अफ्रीकी दिग्गज मिलर के लिए गुजरात टाइटंस ने बोली की शुरुआत की
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी उसे जोरदार टक्कर दे रही है.
    • फिलहाल 5 करोड़ रुपये में RCB ने बोली लगाई है
    • दिल्ली ने एंट्री मारकर इसे 6 करोड़ के पार पहुंचा दिया है.
    • लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7.50 करोड़ की फाइनल बोली ठोकी.
  • 24 Nov 2024 04:53 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मोहम्मद शमी की हैदराबाद में एंट्री

     

    टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया है. हैदराबाद ने 10 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर शमी को खरीदा.

  • 24 Nov 2024 04:48 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मोहम्मद शमी का नंबर

     

    मोहम्मद शमी – 2 करोड़ बेस प्राइस

    • शमी के लिए कोलकाता ने बोली की शुरुआत की.
    • चेन्नई ने भी इस रेस में एंट्री कर ली है.
    • बोली 6 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है
    • चेन्नई ने हार मानी
    • 8.50 करोड़ पर लखनऊ की एंट्री
    • अब 9.75 करोड़ पर सनराइजर्स हैदराबाद की एंट्री
  • 24 Nov 2024 04:38 PM (IST) 

    IPL Auction Live: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी

     

    ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली के साथ खरीद लिया. पंत ने इस तरह श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें कुछ मिनट पहले ही पंजाब ने 26.75 करोड़ में खरीदा था.

  • 24 Nov 2024 04:30 PM (IST) 

    IPL Auction Live: अब आए ऋषभ पंत

     

    ऋषभ पंत – 2 करोड़ बेस प्राइस

    • RCB ने पंत के लिए बोली की शुरुआत की
    • लखनऊ ने भी तुरंत एंट्री मारी
    • तेजी से बोली 10 करोड़ तक पहुंच गई है
    • 11 करोड़ के बाद SRH की एंट्री हुई है
    • SRH और LSG के बीच जोरदार बोली, 19 करोड़ के पार पहुंची बोली
    • 20 करोड़ तक पहुंच गई है पंत पर बोली
    • हैदराबाद रेस से बाहर हो गई
    • 20.75 करोड़ की बोली लखनऊ ने लगाई जिसके बाद दिल्ली ने RTM अप्लाई किया.
    • यहां पर LSG ने अपनी तरफ से 27 करोड़ की बोली लगाई, जहां दिल्ली ने हार मान ली.
  • 24 Nov 2024 04:28 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मिचेल स्टार्क

     

    पिछले ऑक्शन तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क पर इस बार भी अच्छा पैसा बरसा है. दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा है.

  • 24 Nov 2024 04:24 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मिचेल स्टार्क पर बोली

     

    मिचेल स्टार्क – 2 करोड़ बेस प्राइस

    • मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच बोली की शुरुआत
    • मुंबई ने 5 करोड़ के बाद पीछे हटने का फैसला किया
    • अब दिल्ली की एंट्री हुई है औऱ बोली 8 करोड़ तक पहुंच गई है
    • 10.50 करोड़ की बोली के साथ RCB ने रेस में एंट्री की है
    • दिल्ली ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा है.
  • 24 Nov 2024 04:23 PM (IST) 

    IPL Auction Live: बटलर को गुजरात ने खरीदा

     

    इंग्लैंड के टी20-वनडे कप्तान जॉस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये की तगड़ी बोली के साथ खरीद लिया है.

  • 24 Nov 2024 04:19 PM (IST) 

    IPL Auction Live: जॉस बटलर की बारी

     

    जॉस बटलर – 2 करोड़ बेस प्राइस

    1. इंग्लैंड के कप्तान बटलर के लिए गुजरात और राजस्थान के बीच टक्कर
    2. फिलहाल गुजरात ने 9.50 करोड़ की बोली लगाई है.
    3. पंजाब ने 10 करोड़ के पार पहुंचाई है बोली
    4. बटलर पर बोली 12 करोड़ के पार पहुंच गई है.
    5. 13.75 करोड़ के साथ लखनऊ की पहली बार एंट्री
    6. 15.75 में गुजरात की फाइनल बोली
  • 24 Nov 2024 04:17 PM (IST) 

    IPL Auction Live: श्रेयस अय्यर बने सबसे महंगे खिलाड़ी

     

    उम्मीद के मुताबिक श्रेयस अय्यर पर जबरदस्त बोली लगी है और वो ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार टक्कर हुई और आखिर पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा.

    श्रेयस अय्यर ने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें पिछले ऑक्शन में कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा था.

  • 24 Nov 2024 04:01 PM (IST) 

    IPL Auction Live: अब श्रेयस अय्यर की बारी

     

    श्रेयस अय्यर- 2 करोड़ बेस प्राइस

    • KKR ने अपने कप्तान के लिए बोली की शुरुआत की.
    • पंजाब किंग्स ने भी रेस में एंट्री की
    • 7.50 करोड़ की बोली के साथ दिल्ली की एंट्री
    • 10 करोड़ पर दिल्ली ने लगाई बोली, कोलकाता बाहर
    • अब पंजाब की फिर वापसी
    • 15 करोड़ के पार पहुंच गई है बोली, पंजाब और दिल्ली में मुकाबला जारी
    • श्रेयस अय्यर पर बोली 20 करोड़ के पार पहुंच गई है, यानि अब वो सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
    • पंजाब-दिल्ली छोड़ने को तैयार नहीं हैं और बोली 23 करोड़ पहुंच गई है.
    • श्रेयस पर दिल्ली ने 25 करोड़ की बोली लगाई है और इसके साथ ही वो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं
    • दिल्ली ने बोली को 26.50 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है.
    • श्रेयस अय्यर पर पंजाब किंग्स ने लगाई 26.75 करोड़ की फाइनल बोली
  • 24 Nov 2024 04:00 PM (IST) 

    IPL Auction Live: रबाडा को गुजरात ने खरीदा

     

    गुजरात टाइटंस ने पहला खिलाड़ी खरीद लिया है और साउथ अफ्रीकी पेसर कगिसो रबाडा की एंट्री हुई है. गुजरात ने 10.75 करोड़ की सबसे ऊंची बोली के साथ रबाडा को खरीदा.

  • 24 Nov 2024 03:58 PM (IST) 

    IPL Auction Live: कगिसो रबाडा पर बोली

     

    कगिसो रबाडा – 2 करोड़ बेस प्राइस

    RCB ने बोली की शुरुआत की, जिसके बाद गुजरात ने टक्कर दी

    अब मुंबई इंडियंस की भी एंट्री हो गई है और तीन टीमों में मुकाबला चल रहा है.

    10 करोड़ के पार पहुंची बोली

  • 24 Nov 2024 03:56 PM (IST) 

    IPL Auction Live: अर्शदीप की पंजाब में वापसी

     

    पंजाब किंग्स में ही एक बार फिर अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है. पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद की 18 करोड़ की बोली पर RTM का इस्तेमाल किया और अर्शदीप को खरीद लिया. इसके साथ ही वो सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

  • 24 Nov 2024 03:46 PM (IST) 

    IPL Auction Live: सबसे पहले अर्शदीप सिंह पर बोली

     

    मार्की प्लेयर्स के साथ ऑक्शन की शुरुआत हो रही है और सबसे पहले अर्शदीप सिंह पर बोली लग रही है. अर्शदीप का बेस प्राइस 2 करोड़ है.

    • चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली की शुरुआत की और दिल्ली कैपिटल्स ने भी दावेदारी ठोकी.
    • चेन्नई के बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस की एंट्री, दिल्ली मुकाबले में बनी हुई है.
    • 10 करोड़ के साथ RCB की एंट्री हुई, दिल्ली बाहर, गुजरात रेस में
    • राजस्थान रॉयल्स भी 11 करोड़ के साथ रेस में शामिल
    • गुजरात भी बाहर हुई और अब 13 करोड़ की बोली के साथ हैदराबाद रेस में कूदी
    • 15 करोड़ के पार पहुंची बोली, राजस्थान और हैदराबाद में टक्कर
    • SRH ने सबसे बड़ी बोली 15.75 करोड़ की लगाई थी लेकिन पंजाब ने इस बोली पर RTM लगा दिया.
  • 24 Nov 2024 03:43 PM (IST) 

    IPL Auction Live: चेयरमैन धूमल का भाषण

     

    IPL ऑक्शन का आगाज लीग के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल के भाषण के साथ हुई है.

  • 24 Nov 2024 03:33 PM (IST) 

    IPL Auction Live: बीसीसीआई अधिकारियों के भाषण से शुरुआत

     

  • 24 Nov 2024 03:00 PM (IST) 

    IPL Auction Live: ऑक्शन की तैयारियां पूरी

     

    अल जोहार एरिना में ऑक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है और ठीक 3.30 बजे से बीसीसीआई अधिकारियों के शुरुआती भाषण के साथ ऑक्शन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा.

  • 24 Nov 2024 02:30 PM (IST) 

    IPL Auction Live: इस बार कौन कराएगा ऑक्शन?

     

    इस बार ऑक्शन की जिम्मेदारी मल्लिका सागर संभाल रही हैं. उन्होंने ही पिछले सीजन की मिनी ऑक्शन को भी मॉडरेट किया था. मल्लिका सागर आईपीएल ऑक्शन का संचालन करने वाली पहली महिला ऑक्शनीयर हैं.

  • 24 Nov 2024 02:05 PM (IST) 

    IPL Auction Live: पहुंचने लगे फ्रेंचाइजी अधिकारी

     

    जेद्दा के अबादी अल जोहार एरिना में सभी फ्रेंचाइजी के अधिकारी पहुंचने लगे हैं और अपनी-अपनी तैयारियों में जुटने लगे हैं. ठीक 3.30 बजे से ऑक्शन शुरू हो जाएगा.

  • 24 Nov 2024 01:51 PM (IST) 

    IPL Auction Live: मार्की खिलाड़ियों से शुरुआत

     

    ऑक्शन का आगाज मार्की खिलाड़ियों की नीलामी के साथ होगा. मार्की खिलाड़ियों के 2 सेट हैं, जिनमें 6-6 नाम शामिल हैं. इन पर ही सबसे पहले बोली लगेगी.

  • 24 Nov 2024 01:18 PM (IST) 

    IPL Auction Live: आज 84 खिलाड़ियों पर बोली

     

    कुल 577 खिलाड़ी इस बार ऑक्शन की शॉर्ट लिस्ट में हैं लेकिन पहले दिन सिर्फ 84 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. बाकी खिलाड़ियों पर दूसरे दिन बोली लगेगी लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों पर एक्सिलिरेटड ऑक्शन में बोली लगेगी.

  • 24 Nov 2024 11:05 AM (IST) 

    आईपीएल ऑक्शन में कितने मार्की प्लेयर?

     

    ऑक्शन में 12 खिलाड़ी मार्की हैं, जिसमें 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ है जबकि डेविड मिलर का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है. मार्की खिलाड़ियों में पंत, बटलर, रबाडा, अर्शदीप, अय्यर, चहल, राहुल , शमी, सिराज, मिलर, लिविंगस्टन के नाम हैं.

  • 24 Nov 2024 08:41 AM (IST) 

    महाकाल के दर पर खिलाड़ी

     

    ऑक्शन दोपहर के साढ़े 3 बजे से शुरू होने वाला है. फिर अगले 7 घंटे भारी रहने वाले हैं. क्योंकि रात के साढ़े 10 बजे ऑक्शन थमेगा. किस खिलाड़ी को कितनी रकम मिलेगी? कौन बिकेगा, कौन नहीं? कुछ पता नहीं. इसी ऊहापोह के बीच मयंक अग्रवाल और व्यस्क विजय कुमार महाकाल के दर पहुंचे.

  • 24 Nov 2024 07:59 AM (IST) 

    204 खिलाड़ियों की ही चमक सकेगी किस्मत

     

    आईपीएल 2025 के ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 204 की ही किस्मत चमकती दिखेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि 10 टीमों के पास इतने ही खिलाड़ियों की स्लॉट बची है.

  • 24 Nov 2024 07:27 AM (IST) 

    किसके पास सबसे ज्यादा पैसा और किस टीम के पास कम?

     

    आईपीएल ऑक्शन के लिए 10 टीमें मैदान में हैं, जिनके पास कुल मिलाकर 641 करोड़ रुपये की रकम हैं. 10 टीमों में सबसे बड़ी 110.5 करोड़ की पर्स पंजाब किंग्स की हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़ की सबसे छोटी पर्स है.

  • 24 Nov 2024 07:27 AM (IST) 

    कब और कहां शुरू होगा आईपीएल ऑक्शन?

     

    आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 नवंबर यानी आज से 25 नवंबर तक जेद्दा में है. ऑक्शन का आगाज भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से रात के साढ़े 10 बजे तक होगा. आईपीएल ऑक्शन में कुल 10 टीमें उतर रही हैं.

IPL Auction 2025 Live updates Day 1: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है और वो दिन आ गया है जब सबकी निगाहें जेद्दा की ओर जम गई हैं. इसके पीछे की वजह है आईपीएल ऑक्शन, जिसमें 577 खिलाड़ी अपनी किमस्त आजमाते दिख रहे हैं. आईपीएल ऑक्शन में कुल 10 टीमें शिरकत कर रही हैं, जिनके पास खर्च करने को 641 करोड़ रुपये हैं.

Related posts

झुंझुनूं में 10 और चिड़ावा में 3 पॉजिटिव

Report Times

तीन वन क्षेत्रों में बनाए 70 प्वॉइंट्स; कैमरा ट्रैप से निगरानी

Report Times

चिड़ावा में देसी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment