Report Times
latestOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबीकानेरराजस्थानसोशल-वायरल

बीकानेर के पूर्व राजघराने में सिद्धि कुमारी की संपत्ति पर विवाद

राजस्थान। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान में उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के बाद अब बीकानेर पूर्व राजघराने में संपत्ति विवाद सामने आया है। इस मामले में बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाने में दो क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं। इनमें एक केस सिद्धि कुमारी के खिलाफ दायर किया गया है, जबकि दूसरा केस सिद्धि कुमारी की बुआ राज्यश्री के खिलाफ है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि सिद्धि कुमारी कौन हैं और इनके पास कितनी संपत्ति है। सिद्धी कुमारी बीकानेर के पूर्व राजघराने की सदस्य हैं। बीकानेर के पूर्व महाराजा करणी सिंह के बेटे नरेंद्र सिंह की बेटी हैं। इसके साथ ही सिद्धि कुमारी बीकानेर से विधायक भी हैं। इनके पास अरबों रुपए की संपत्ति है। मगर संपत्ति को लेकर सिद्धि कुमारी का पूर्व राजघराने की सदस्य और करणी सिंह की बेटी राज्यश्री कुमारी से विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों ही बीकानेर पूर्व राजघराने की संपत्ति पर हक जता रही हैं।

बीकानेर पूर्व राजघराने की सदस्य सिद्धि कुमारी के पास अरबों की संपत्ति है। विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक सिद्धि कुमारी 1.11 अरब की संपत्ति की मालकिन हैं। सिद्धि कुमारी के पास हिमाचल प्रदेश के चंबा में करीब डेढ़ सौ बीघा का जंगल है। बीकानेर के गजनेर में 247 बीघा जमीन है। जूनागढ़ में प्राचीन संग्रहालय में सिद्धि कुमारी हिस्सेदार हैं। वहीं देश के कई अन्य शहरों में भी सिद्धि कुमारी की संपत्ति है।

अब क्यों चर्चा में हैं सिद्धि कुमारी ?

बीकानेर पूर्व राजघराने की सदस्य सिद्धि कुमारी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज हुआ केस है। जिसमें लक्ष्मी निवास होटल चलाने वाली कंपनी ने सिद्धि कुमारी पर होटल संचालन में अवरोध पैदा करने के आरोप लगाए हैं।

कंपनी का आरोप है कि होटल के लिए सिद्धि कुमारी के पिता के साथ लीज डीड साइन कर भुगतान किया था। इसके बाद भी सिद्धि कुमारी और उनकी बहन ने उनसे चार करोड़ रुपए वसूल लिए और लीज आगे नहीं बढ़ाने पर लौटाए भी नहीं।  दूसरा केस सिद्धि कुमारी से जुड़े ट्रस्ट ने राज्यश्री के खिलाफ दायर किया है। जिसमें राज्य श्री उनकी बहन मधुलिका सहित कुछ लोगों पर दस्तावेज खुर्दबुर्द करने के आरोप लगाए हैं।

Related posts

SC-ST एक्ट केस को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला

Report Times

गणेश महोत्सव में झांकियों ने मनमोहा

Report Times

सरकार की उपलब्धियों के सहारे निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा

Report Times

Leave a Comment