Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशनारनौलसोशल-वायरलहरियाणा

दुल्हन ने वरमाला के बाद फेरे लेने से किया मना

नारनौल। रिपोर्ट टाइम्स।

हरियाणा के नारनौल में एक शादी के दौरान हैरान कर देने वाली घटना घटी है। दुल्हन को ब्याहने के लिए मैरिज पैलेस में बरात पहुंची थी। हर तरफ खुशियों का माहौल और बराती डीजे के आगे नाच रहे थे। वहीं कुछ लोग खाने का आनंद ले रहे थे। चारों तरफ हंसी मजाक और खुशियों का माहौल था। दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला भी डाल चुके थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि वहां हड़ंकप मंच गया।

सात फेरों से पहले ही एक सज-धजकर तैयार बैठी दुल्हन अचानक गायब हो गई। जैसे ही परिवार के साथ साथ बारातियों को पता चला तो सबके होश उड़ गए। घटना के बाद मैरिज पैलेस में हड़कंप मच गया। इस दौरान बरातियों में हलचल पैदा हो गई। यह मामला नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को नांगल चौधरी क्षेत्र में एक मैरिज प्लेस में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा पक्ष नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। वहीं दुल्हन भी नांगल चौधरी के ही एक गांव की रहने वाली थी। हालांकि अभी दुल्हन पक्ष दिल्ली में रह रहा है।

बुधवार को चल रही शादी समारोह में सभी रस्में भी पूरी हो गई, लेकिन जब सात फेरे लेने का समय आया तो दुल्हन अचानक से लापता हो गई। सभी लोग दुल्हन को तलाशने लगे। उन्होंने उसे पूरे पैलेस और पास पड़ोस में तलाश किया। उसका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। उसके न मिलने पर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए।

उधर, दुल्हा भी शादी की उम्मीद में इंतजार कर रहा था, लेकिन वह भी मायूस हो गया। दुल्हन के गायब होने की वजह से दुल्हा बिना दुल्हन ही वापस घर खाली हाथ लौट गया। इसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

घर लाएं दमदार परफार्मेंस वाली बाइक, जानिए लेटेस्ट प्राइस लिस्ट और खासियत

Report Times

गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई तेरहवीं परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा

Report Times

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कब से किया जा सकेगा रजिस्ट्रेशन

Report Times

Leave a Comment