Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरल

गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई तेरहवीं परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।
बिड़ला के वरदाता परमहंस पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाण दिवस से पहले बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बावलिया बाबा भक्त मण्डल व भगवत जन कल्याण मिशन के संयोजन में पिछले 12 वर्षों से निकाली जाने वाली परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा बुधवार को सनातन आश्रम पोद्दार पार्क स्थित परमहंस पीठ से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।
इससे पूर्व बाबा के कृपा शिष्य प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़ेसरा, जीवनी स्कूल के निदेशक सांवरमल मील, परमहंस स्कूल निदेशक विक्रम जांगिड़, समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी, अशोक हलवाई को पंडित सियाराम शास्त्री ने सपत्निक रथ में सवार बाबा के दिव्य स्वरूप का पूजन करवाया व महाआरती हुई। आरती के पश्चात बाबा के भक्तों को उनके प्रिय दाल के बड़ो- सेळ व देशी घी के लड्डू का  प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद यात्रा खेमू की ढाणी, के लिए रवाना हुई। यात्रा सात दिनों तक पैंतीस से अधिक गांवों कस्बों में घूम कर बाबा का जीवन वृतांत व बाबा के चमत्कारों से लोगों को अवगत कराएगी। यात्रा स्थलों पर बाबा के साहित्य व चित्रों का वितरण, बाबा का मंगलपाठ व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में विजेन्द्र जांगिड़, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, कैप्टन शंकरलाल महरानियां, राजेंद्र सैन सूरजगढ, गिरधर गोपाल महमिया, तेजप्रकाश सोनी, मनोहर लाल जांगिड़ सूरजगढ़, पार्षद अंकित भगेरिया, पूर्व पार्षद महेंद्र चेजारा, रामनिवास जांगिड, सुरेश शेखावात, ग्यारशीलाल भारतीय, रत्तीराम राजोतिया, संजय दाधीच, अनिल लांबीवाला, डॉ हरीश कुमार, डॉ गणेश चेतिवाल, रजनीकांत मिश्रा, सत्यनारायण शर्मा, राधेश्याम सुखाडिया, महेन्द्र मोदी, कांति प्रसाद हलवाई, महेन्द्र बदनगड़िया, सुरेन्द्र बसेरा, विक्रम सिंह, महेश आजाद, आयुष पुजारी, भगवती देवी मील, डॉ सुनीता, राजकुमारी तिवाड़ी, अमिता, आशा देवी, किरण देवी, सरोज देवी,टीना शर्मा, रिशु महमियाँ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। तेरहवीं दिव्य संदेश यात्रा 18 दिसंबर को सनातन आश्रम परमहंस पीठ से रवाना होकर खेमू की ढाणी, झाँझोत, खुडॉत, गिडानिया होते हुए सुलताना पहुंचेगी जहां पर रात्रि विश्राम होगा।

Related posts

‘अशोक गहलोत के बिना CM को हटाने का षडयंत्र नहीं रच सकती BJP’, हनुमान बेनीवाल बोले- जरूर कोई बात हुई होगी

Report Times

सभी सरकारी और RBSE स्कूलों का एक समय होगा

Report Times

3 पंखें ठीक नहीं कराने की सजा! दौसा DM की गाड़ी होगी कुर्क; जानें पूरा मामला

Report Times

Leave a Comment