Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

लालचंद पेड़ा भंडार फायरिंग मामला: चिड़ावा के व्यापारियों ने जिला कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई से नाखुश

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

चिड़ावा: चिड़ावा के व्यापारियों ने हाल ही में हुई पेड़ा भंडार पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाखुश होकर जिला कलेक्टर और एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस घटना के बाद से क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है और लोगों में भय का माहौल है।

व्यापारियों ने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा व एसपी शरद चौधरी से मांग की है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें और पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दें। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 5 दिनों में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन अन्य कदम उठाने पड़ेंगे।

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया है कि वे चिंतित हैं और पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अपराधियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है और इससे व्यापारियों में भय का माहौल है।

किस दिन हुआ फायरिंग मामला

16 दिसंबर को लालचंद पेड़े वाला की दुकान पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए थे व एक करोड़ की फिरौती की पर्ची भी पकड़ाई थी। सोमवार को फिर से अपराधियों ने पेड़ा व्यवसायी सुभाष राव को विदेशी नंबर से मैसेज के जरिए फिरौती की धमकि दी है, जिसमें पुलिस को भी चैलेंज किया गया। परिणामस्वरूप सुभाष राव के स्टेशन रोड़, पंचायत समिति के सामने स्थित प्रतिष्ठान के साथ ही डीवाईएसपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

ज्ञापन देने वालों में अशोक मालानी, महेंद्र धनखड़, सुरेश कुमार, संदीप हिम्मतरामका, सत्यनारायण कुमावत, रामजीलाल झाझडिया, विनोद चौधरी, शीशराम हलवाई, सुनील सोनी, जयसिंह माठ, संदीप शर्मा, नाहर सिंह राव, राजकुमार राव, आशीष शर्मा, रमेश जांगिड़, सुनील सिद्धड सहित अन्य लोग शामिल रहे।पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने भी जिला कलक्टर से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts

राजस्थान के इस सरकारी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर दे रहा दवाइयां, फार्मासिस्ट कर रहा घर में आराम

Report Times

17 या 18 जनवरी कब है सकट चौथ, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और नियम

Report Times

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, एमपी की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, आर्म्स एक्ट से जुड़ा है मामला

Report Times

Leave a Comment