Report Times
EDUCATIONlatestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

लोहिया शिक्षण संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

चिड़ावा –शहर के लोहिया शिक्षण संस्थान हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं दिसंबर माह में आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंग्रेजी माध्यम में नीलैक्श ,भाविका, हर्षिता, रिंकू ,सानिया, मानसी ,पूजा ,कृष्ण, प्रियांशी ,एकता ,नैतिक, तथा हिंदी माध्यम में तमन्ना ,निशा ,शुभम ,नीतू, नीरज ,राधिका ,दिव्या , दिया ,तरुण, नेहा ढाका, खुशबू ,रेहान ,हिमांशु ,स्नेहा जतिन वर्मा ,साहिल ,अनु, गुंजन ,साक्षी आदि को सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था चेयरमैन राम सिंह नेहरा एवं निदेशक जगपाल सिंह यादव ने बताया कि जनवरी माह में आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा में 98% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम स्थान पर 51 00 द्वितीय स्थान पर 21 00 व तृतीय स्थान पर₹1100‌ तथा आईआईटी जेईई एवं नीट छात्र-छात्राओं को भी टाॅप रैंक लाने पर नगद पुरस्कार से 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया ,नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा ,संस्था सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा ,कोऑर्डिनेटर प्रदीप शर्मा, पूरन सिंह गजराज ,गुलजार खान आदि ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा शेष बचे हुए समय में बोर्ड परीक्षा में कठिन परिश्रम करने के उच्चतम लक्ष्य को पाने लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया इस कार्यक्रम में संपूर्ण स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Related posts

‘अब राजनीति नहीं, जवाबदेही का वक्त है’, झालावाड़ हादसे के बाद डोटासरा ने सांसदों-विधायकों को लिखा पत्र

Report Times

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आतंकवाद निरोधी एजेंसी के प्रमुख से उनके कार्यालय में मुलाकात की

Report Times

दिवाली से पहले सब्जियों ने बिगाड़ा आम-आदमी का बजट, टमाटर ₹50 के पार; बैगन का भी भाव ₹80 हुआ

Report Times

Leave a Comment