रिपोर्ट टाइम्स।
मिथुन राशि आज आप भावनात्मक स्तर पर थोड़ा दबाव अनुभव कर सकते हैं. अपनों के साथ और विश्वास अवसरों का लाभ लेने पर ध्यान देंगे. उपलब्धियों की प्राप्ति के प्रयास बढ़ाएं. उत्साह के साथ भावनात्मक पक्ष को मजबूत बनाए रहें. विभिन्न विचारों को आगे बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास के मामलों में रुचि रखेंगे. मकर राशि के लिए टेन ऑफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप आसपास के माहौल से जुड़ाव अनुभव करेंगे. स्वजनों के साथ नए माहौल में यादगार वक्त बिताने और मनोविज्ञान बेहतर बनाए रखने में सफल होंगे. प्रियजनों के साथ सहज समय साझा कर सकते हैं. सकारात्मक सुधारों पर जोर बनाए रखेंगे. करीबियों के संग आनंद से वक्त बिताएंगे.
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि आज आप अपनों की अभिलाषाओं को पूर्ण करने के लिए हरसंभव कोशिक्ष बनाए रखेंगे. मार्ग की चुनौतियों का सामना करने तत्पर रहेंगे. पेशेवर मामलों में आवश्यक निर्णय ले सकेंगे. व्यावसायिक पक्ष मजबूत बनाए रखेंगे. व्यवस्था को संवारने के प्रयास बनाए रखेंगे. आर्थिक उन्नति के अवसर भुनाएंगे. मित्रों से मेल मुलाकात में सक्रियता बढ़ाएंगे. दायित्वों को निभाने में आगे रहेंगे. परंपराओं और प्रबंधन के पालन में आगे रहेंगे. सक्रियता और समझ का लाभ मिलेगा. संतुलित प्रयासों से उपलब्धियां अर्जित करेंगे. प्रतिभावान लोगों को अवसर प्राप्त होंगे. करीबी हरसंभव सहायता को तत्पर रहेंगे. तेजगति से बढ़ेंगे.
लकी नंबर– 3 7 8 9 लकी कलर – रेड
वृष राशि का राशिफल
वृष राशि आज आप सकारात्मक वातावरण में श्रेष्ठ प्रयासों को गति देने में सफल रहेंगे. भाग्यपक्ष की शुभता बनी रहेगी. पेशेवरों को विभिन्न मार्ग स्पष्ट नजर आएंगे. आत्मविश्वास और साहस से आगे बढ़ेंगे. अपनों के लिए प्रभावी कोशिश बनाए रहेंगे. यात्रा पर निकल सकत हैं. प्रशासन प्रबंधन से जुड़े मसले गति पाएंगे. मनोबल और उत्साह से आगे बढ़ेंगे. शुभ संकल्पों और सूचनाओं की प्राप्ति होगी. आर्थिक वाण्जि्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. महत्वपूर्ण यात्राओं के लिए निकल सकते हैं. अनुभव का लाभ लेंगे. कला मनोरंजन के मौके बनेंगे. वाणिज्यिक लाभ एवं संरक्षण बना रहेगा.
लकी नंबर- 3 6 7 8 लकी कलर – शहद समान
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि आज आप भावनात्मक स्तर पर थोड़ा दबाव अनुभव कर सकते हैं. अपनों के साथ और विश्वास अवसरों का लाभ लेने पर ध्यान देंगे. उपलब्धियों की प्राप्ति के प्रयास बढ़ाएं. उत्साह के साथ भावनात्मक पक्ष को मजबूत बनाए रहें. विभिन्न विचारों को आगे बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास के मामलों में रुचि रखेंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जोर रहेगा. सही का समर्थन और साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. लंबी दूरी की यात्राओं में सक्रियता बढ़ाएंगे. नीति नियम का पालन रखेंगे. बड़ों की आज्ञा की अवहेलना से बचेगें. धर्म और न्याय पर बल बनाए रखें. अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. नए मामलों पर फोकस बनाए रखें.
लकी नंबर- 3 5 7 8 लकी कलर – लेमन
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि आज आप गरिमा गोपनीयता के मामलों में पूरी सावधानी बनाए रखेंगे. अन्य की कोई बात आपसे निकलवा पाना कठिन होगा. महत्वपूर्ण विषय के हर पहलू पर गहराई से चिंतन कर अपनी बात रखेंगे. सभी मामलों में संतुलन बनाकर चलेंगे. आवश्यक विषयों पर नियंत्रण का प्रयास बना रहेगा. विविध मामलों के हल लाने का प्रयास होगा. बुद्धि विवेक और अनुभव से स्थिति को बेहतर बनाएंगे. अनुशासन अनुपालन से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. करीबी मददगार होंगे. आर्थिक पक्ष पर ध्यान देंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को सूची बनाकर आगे बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक कार्यों मे सहयोग बनाए रखें. लेनदेन में सजगता बढ़ाएंगे.
लकी नंबर- 2 3 7 8 लकी कलर – ऑरेंज
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि आज आप व्यक्गित उपलब्धियों को बढाने और अन्य से आगे आने में सफल रहेंगे. करीबियों की निगाहें आप पर बनी रहेंगी. साख और प्रभाव में वृद्धि होगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं. साहस और पराक्रम में आगे रहेंगे. उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंग. साझा कार्या को बढ़ावा देंगे. सूझबूझ से योजनाओं को संवारेंगे. अनुबंधों को आकार देने का प्रयास होगा. सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार पर जोर देंगे. परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. मौसमी बीमारियों से बचाव रखेंगे. सामूहिक व सहाकारी कार्य बनाए रखेंगे. विविध मामले व्यवस्थित रहेंगे. कारोबारी अवरोध स्वतः दूर होंगे.
लकी नंबर- 1 2 3 7 लकी कलर – वाइन रेड
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि आज आप आर्थिक एवं रणनीतिक मामलों में ढिलाई व लापरवाही न नहीं दिखाएं. भूलचूक की स्थिति में विपक्षियों को अपनी चाल चलने का मौका मिल सकता है. असावधानी से लाभ पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ सकता है. जरूरी वस्तुओं की चोरी की आशंका बनी रहेगी. सूझबूझ से काम निकालने का प्रयास करेंगे. जोखिम उठाने में आगे रहेंगे. बड़ों की सीख सलाह का लाभ उठाएंगे. नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे. अधिकारी वर्ग से तालमेल बढ़ाएंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. लाभ व्यापार बखूबी संवारेंगे. पेशेवरजन सहायक होंगे. प्रेम स्नेह का भाव रखेंगे. आदर सम्मान का भाव रखेंगे. समय प्रबंधन में आगे रहेंगे.
लकी नंबर- 3 5 7 8 लकी कलर – वासंती
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि आज आप महत्वपूर्ण मामलों में पूरी क्षमता और विश्वास से आगे बढ़त बनाए रखेंगे. आसपास का वातावरण अपेक्षा के अनुरूप बना रहेगा. सबके साथ सहयोग सहकार बनाए रखेंगे. भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ाएंगे. शिक्षण प्रशिक्षण में रुचि बनाए रखेंगे. आर्थिक अनुकूलन के प्रयास बढ़ाएंगे. परिजन मददगार होंगे. व्यक्तिगत समझ बेहतर होगी. मनोवैज्ञानिक दबाव में आने से बचेंगे. कामकाज पर नजर बनाए रखेंगे. सक्रियता और तैयारी बनाए रखने का भाव रहेगा. व्यवस्था के प्रति सजगता रखेंगे. अपनों का साथ समर्थन बना रहेगा. जिम्मेदारों और अनुभवियों की बात पर ध्यान देंगे. सभी तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे.
लकी नंबर- 3 6 7 8 लकी कलर – पाइनेपल
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि आज आप अधिकतर मामलों में आई सक्रियता के साथ तालमेल बिठाने के प्रयास बनाए रखेंगे अफवाह पर भरोसा करने की चूक न करेकं. चर्चा संवाद में मजबूती से बात रखेंगे. अतथ्यपूर्ण जानकारियों पर प्रतिक्रिया न दें. स्वयं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करेंगे. भावनात्मक विषयों में प्रभावपूर्ण ढंग से अपना पक्ष रखेंगे. परिजनों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. आपसी मतभेद में कमी आएगी. संवाद संपर्क और मनोबल से अवसर का लाभ उठाएंगे. अपने वादे पर खरा उतरने का प्रयास रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा. पारिवारिक आयोजन से जुड़ेंगे. परिजन सहयोगी बनेंगे. कला कौशल का सम्मान करेंगे. अन्य घटनाक्रम में समय नष्ट न करें.
लकी नंबर– 3 7 8 9 लकी कलर – ब्राइट रेड
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि आज आप जिम्मेदारी को निभाने में आगे बने रहेंगे. महत्वपूर्ण संदेशों के संचार में तेज रहेंगे. सामाजिक एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास बनाए रखेंगे. भाग्य की प्रबलता को बढ़ावा मिलेगा. संवेदनशील मामलों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. लाभ और विस्तार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. सहज संरक्षण बनाए रखेंगे. आपसी सहयोग के विविध प्रयास सकारात्मक बनेंगे. संपर्क संचाद का स्तर ऊंचा रहेगा. पेशेवरों से तालमेल व सामंजस्य रहेगा. घर बाहर सजावट में रुचि लेंगे. अपनों की खुशी के लिए कोशिश बढ़ाएंगे. मामले लंबित रखने से बचें. अधिकार संरक्षण का प्रयास रखेंगे. परिवार में खुशियों का संचार रहेगा.
लकी नंबर- 3 7 8 9 लकी कलर – गोल्डन
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि आज आप आसपास के माहौल से जुड़ाव अनुभव करेंगे. स्वजनों के साथ नए माहौल में यादगार वक्त बिताने और मनोविज्ञान बेहतर बनाए रखने में सफल होंगे. प्रियजनों के साथ सहज समय साझा कर सकते हैं. सकारात्मक सुधारों पर जोर बनाए रखेंगे. करीबियों के संग आनंद से वक्त बिताएंगे. बदलावों को लेकर उत्साहित होंगे. लाभ वृद्धि के मौके बनाए रखेंगे. मन के मामलों में शुभता का संचार बढ़ेगा. सबसे तालमेल बढ़ाए रखेंगे. कुल कुटुम्ब के लोगों को साथ आनंद से वक्त बिताएंगे. खुशियों की संरचना बनी रहेगी. प्रभावशाली व्यक्तियों से भेंट मुलाकात होगी. कलात्मकता और सृजनशीलता को बल मिलेगा.
लकी नंबर- 2 3 7 8 लकी कलर – ऑरेंज
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि आज आप मिश्रित स्थिति में सहजता से अपनी राह बनाने का प्रयास करेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में सहज गति से आगे बढ़ेंगे. देशकाल परिस्थिति के अनुरूप व्यवहार रखेंगे. सहजता से कार्य निकालने में सफलता पाएंगे. सकारात्मकता से लंबित कार्यों को पूरा करेंगे. रचनात्मक कार्यों के अवसर बनेंगे. साहस पराक्रम बढ़ाएंगे. पेशेवरों तालमेल बनाए रखने में आगे रहेंगे. सजगता सतर्कता और संतुलित ढंग से कार्य करेंगे. निरंतरता बनाए रखेंगे. बजट के मामलों में लापरवाही न दिखाएं. लेनदेन के प्रति गंभीरता बनाए रहेंगे. जिम्मेदारों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. भावनात्मक विषयों में संवेदनशीलता बढ़ाएंगे. वादा वचन निभाएंगे.
लकी नंबर- 2 3 7 8 लकी कलर – स्वर्णिम
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि आज आप आर्थिक परिणामों पर नियंत्रण बनाए रखना कठिन होगा. बजट पर अंकुश बनाए रखने का प्रयास करेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में आर्थिक असहजता बनी रहेगी. अनुभव पर फोकस हो सकता है. निवेश व खर्च संबंधी कार्यों में गंभीरता बनाए रखें. गलती करने व लापरवाही बरतने से बचें. व्यवहार में नीति नियम और संतुलन बनाए रखें. आर्थिक मामले मेहनत के सापेक्ष परिणाम पाएंगे. पेशेवर समझदारी और जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे. अपनों के लिए क्षमता से अधिक करने का भाव रहेगा. सतर्कता और लगन से स्थिति साधेंगे. कामकाज में खर्च निवेश की अधिकता बनी रह सकती है. रिश्तेदारों सहयोग समर्थन पाएंगे.
लकी नंबर- 3 6 7 8 9 लकी कलर – यलो
