Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

50 सालों के बाद शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे मंगल, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य

रिपोर्ट टाइम्स।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय के बाद हर ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है. ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. अब मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. ग्रहों के सेनापति मंगल 50 सालों के बाद शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.

कब करेंगे मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर होगा. मंगल 12 अप्रैल को शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 12 अप्रैल को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा. मंगल के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने बाद एक योग का निर्माम होगा. इस योग का नाम है मंगल पुष्य योग. इससे कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि ये राशियां कौनसी हैं?

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर काफी लाभ देने वाला साबित हो सकता है. इससे कन्या राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है. नई नौकरी के मौके प्राप्त हो सकते हैं. धन में बढ़ोतरी हो सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान शादीशुदा जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है. कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. लापरवाही न करें.

मीन राशि

मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ रह सकता है. इस दौरान मीन राशि के जातकों की आय में बहुत अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. कार्य स्थल पर मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. कारोबारी जातकों को कोई खास फायदा हो सकता है. नया वाहन खरीद सकते हैं. संपत्ति बढ़ सकती है. घर परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है.

कर्क राशि

मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर कर्क राशि वालों के बहुत अनुकूल रह सकता है. इस दौरान भाग्य आपका साथ दे सकता है. आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. सामाजिक संस्थाओं से पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं. शादीशुदा जीवन सुखमय रहने वाला है. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. सेहत अच्छी रहने वाली है.

Related posts

CRPF का अफसर बन लगाई 40हजार की चपत

Report Times

राजस्थान में 15 दिन बाद भी नेता प्रतिपक्ष पद खाली, गुटबाजी में फंसा नाम या वजह कुछ और…?

Report Times

कार ने बाइक को टक्कर मारी:दो घायल, हवा में उछले बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Report Times

Leave a Comment