Report Times
latestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसुलतानास्पेशलहादसा

कार ने बाइक को टक्कर मारी:दो घायल, हवा में उछले बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

झुंझुनू के सुल्ताना कस्बे में कार और बाइक की टककर का वीडियो सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार ने सामने आ रही बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक हवा में उछल कार के आगे के हिस्से पर गिर गए। फिर नीचे गिरकर बाइक के साथ घसीटते चले गए। हादसा आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे सुल्ताना कस्बे में स्थित तिराहा पर हुआ।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुल्ताना कस्बे में बाईपास पर टर्न लेते समय बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति हवा में उछल कार के अगले हिस्से पर गिर गए। फिर नीचे गिरकर बाइक के साथ घसीटते हुए चले गए।

यू-टर्न लेते हुए हुआ हादसा

हादसे में बाइक सवार किठाना निवासी बाबुलाल व हिमांशु कुमार घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय निवासियां ने कस्बे में स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया। स्थानीय लोगां ने बताया कि यहां घूमाव होने के बाद पहले कई बार हादसे हो चुके है।

Related posts

एसडीएम अचानक पहुंचे उप जिला अस्पताल : औचक निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था जांची, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Report Times

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए आज लाॅटरी ड्राॅ

Report Times

महिलाओं का हुआ सम्मान

Report Times

Leave a Comment