Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबीकानेरराजस्थानसोशल-वायरल

51 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, बीकानेर में पकड़ी गई गैंग

बीकानेर। रिपोर्ट टाइम्स।

देशभर में 51 करोड़ से ज्यादा की राशि की साइबर ठगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। (Bikaner Police Action) यह खुलासा राजस्थान पुलिस ने किया है। बीकानेर DST और पुलिस टीम ने इस साइबर ठगी के मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को ठगी की रकम ठिकाने का सीक्रेट भी पता लग गया है, अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।

साइबर ठग गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार

बीकानेर जिला पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने विभिन्न बैंकों के खातों का दुरुपयोग कर देशभर में 51.81 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई नागणेची मंदिर क्षेत्र में हुई, जहां इन आरोपियों को पकड़ा गया।पुलिस ने भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है, जिसमें 8 बैंक पासबुक, 16 चेकबुक, 23 एटीएम/डेबिट कार्ड, 3 अलग-अलग फॉर्म की सील मोहरें और केवाईसी फॉर्म शामिल हैं।

देशभर में 51 करोड़ की साइबर ठगी!

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सिर्फ बीकानेर तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी इनके नेटवर्क के लिंक मिले हैं। आरोपी देशभर में 51 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। इस गैंग में कई और बदमाश इस ठगी में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के मुताबिक गिरोह पर लंबे समय से पुलिस की नजर थी। अब व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार की टीम ने गैंग पकड़ ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

बीकानेर पुलिस को पता लगा सीक्रेट

बीकानेर पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में बदमाशों का एक सीक्रेट भी पता लगा है। पुलिस ने बदमाशों से ठगी की रकम को लेकर पूछताछ की थी, इस दौरान सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बैंक खातों को किराए पर लेते थे और उन्हें ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे। आरोपी इन्हें ठगी करने वालों तक पहुंचाते और बदले में मोटा कमीशन कमाते। पुलिस का कहना है कि अक्सर लालच में लोग बैंक खाता किराए पर दे बैठते हैं और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।

Related posts

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसान पी गए 71 लाख की चाय, RTI में अथॉरिटी ने बताया ढाई साल के खर्च का ब्यौरा

Report Times

2 हजार किराया, हाथ दिखाते ही रुकेगी… जानें राजस्थान में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के बारे में सबकुछ

Report Times

भागवत कथा में कृष्ण-सुदामा की मित्रता किया वर्णन:मित्र के साथ चोरी का व्यवहार करने पर मिलता है भयानक परिणाम, कृष्ण-सुदामा की सुंदर झांकी दिखाई गई

Report Times

Leave a Comment