Report Times
latestCRIMEOtherक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

निजी अस्पताल में भर्ती था मरीज फिर पड़ोस की छत पर मिली लाश, कैसे गई जान?

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के झुंझुनूं में निजी अस्पताल में भर्ती मरीज अचानक गायब हो गया। परिवार और अस्पताल प्रशासन ने उसकी तलाश की, तो पड़ोस की छत पर मरीज की लाश पड़ी मिली। अब परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर

अस्पताल में भर्ती मरीज हुआ गायब

यह मामला झुंझुनूं शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। यहां एक निजी अस्पताल में 38 साल के सुनील को किडनी में इन्फेक्शन की शिकायत की वजह से भर्ती कराया गया था। 23 जनवरी को मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ, मगर कल 27 जनवरी को मरीज अचानक अस्पताल से गायब हो गया। अस्पताल प्रशासन को मरीज नहीं मिला तो परिजनों को बताया गया। परिजनों ने भी मरीज के घर नहीं आने की बात कही। इसके बाद मरीज की तलाश शुरु की गई।

फिर पड़ोस की छत पर मिली लाश

काफी देर तलाश करने के बाद भी मरीज का पता नहीं लगा तो उसकी लोकेशन निकलवाई गई। लोकेशन अस्पताल की ही निकली, इसके बाद अस्पताल में फिर से तलाश शुरु की गई। इस दौरान अस्पताल के पड़ोस की छत पर मरीज की लाश पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों ने इस मामले में अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं कोतवाली पुलिस को शिकायत भी दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल नारायण सिंह कविया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आगे एक्शन लिया जाएगा।

Related posts

11 जुलाई को होगी जीएसटी काउंसिल की मीटिंग, फेक रजिस्ट्रेशन के अलावा हो सकते हैं ये बडे फैसले

Report Times

भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे पूर्वावलोकन: भारत का लक्ष्य मध्यक्रम की समस्याओं को ठीक करना, सीरीज जीतना

Report Times

घोड़ा मक्खियों के हमले में आठ बच्चे घायल

Report Times

Leave a Comment