Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थस्पेशलहादसा

घोड़ा मक्खियों के हमले में आठ बच्चे घायल

REPORT TIMES 
चिड़ावा। सुलताना के पास श्यामपुरा मटाना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अचानक घोड़ा मक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बदहवास हुए बच्चे और टीचर्स इधर उधर भागते हुए बचाव करते हुए नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुरा मटाना की सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ाई में व्यस्त थे। इसी दौरान घोड़ा मक्खियों का झुंड अचानक आया और बच्चों पर धावा बोल दिया। इस दौरान स्कूल के आठ बच्चे घायल हो गए।
सभी को पहले केहरपुरा और फिर सुलताना सीएचसी ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को चिड़ावा रेफर किया गया। एक महिला अध्यापिका को भी घोड़ा मक्खियों ने घायल किया। अध्यापक सभी को लेकर चिड़ावा पहुंचे। दो बच्चों को जहां निजी अस्पताल में इलाज देकर छुट्टी दे दी गई। वहीं सरकारी उप जिला अस्पताल में छह बच्चों को भर्ती कर डॉक्टर विकास बेनीवाल ने प्राथमिक उपचार दिया।
ये हुए घायल
घोड़ा मक्खियों के हमले में शनि मावर, विकास, लक्की, सोनू, शालू, वंदना सहित एक अध्यापिका इन्दु कुमारी घायल हो गई। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। डॉक्टर्स लगातार बच्चों पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

खाटूश्यामजी लक्खी मेले की पूर्व तैयारियों की जिला कलेक्टर ने ली बैठक: मेले में इस बार 8 फीट से अधिक के निशान, इत्र की कांच की शीशी एवं डीजे पर रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध

Report Times

चिड़ावा : भक्ति ऐसी कि कार्यस्थल पर ही बनवा दिया देवालय

Report Times

होली के रंग सांवरिया के संग कार्यक्रम 18 मार्च को

Report Times

Leave a Comment