Report Times
CHIRAWAEDUCATIONlatestकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

एम. डी. करियर लाइन,चिड़ावा ने जेईई मेन्स-2025 में रचा इतिहास, जिला टॉपर अमित (99.8478670 %ile)के सम्मान में निकाला विजयी जुलूस

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।
झुंझुनूं रोड स्थित एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एम. डी. सी. एल. टारगेट बैच के छात्र अमित झाझड़िया (पुत्र श्री नरेंद्र कुमार झाझड़िया) ने जेईई मेन्स-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.84 परसेंटाइल के साथ संपूर्ण झुंझुनूं जिले में टॉप किया। संस्थान के 31 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर कोचिंग इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र:

•अंजुम जानू (98.66%ile)
•अनीस (98.44%ile)
•आयुष शर्मा (97.76%ile)
•ऋषभ स्वामी (97.67%ile)
•रितेश (96.46%ile)
•यस्वी (95.87%ile)
•खुशी गुप्ता (95.57%ile)
•परीक्षित कुमार (95.37%ile)
•हर्षिता कस्वां (95.36%ile)

शहर में निकला भव्य विजयी जुलूस

इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से भव्य विजयी जुलूस निकाला गया, जिसमें संस्थान के टॉपर्स को तिलक लगाकर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकले इस जुलूस का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों व कुशल मार्गदर्शन को

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चैरमैन श्री सुनील कुमार डांगी के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन व संस्थान के उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति को दिया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बना एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन

एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपनी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, संस्कारमय वातावरण और नवीन शैक्षणिक अनुसंधानों के माध्यम से लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बड़े शहरों की तनावपूर्ण जीवनशैली से दूर, ग्रामीण क्षेत्र में रहकर आईआईटी (IIT) व नीट (NEET) की बेहतरीन तैयारी के लिए यह संस्थान छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प बन चुका है।
संस्थान में कक्षा 6 से 10 के लिए प्री-फाउंडेशन, 11 से 12 के लिए फाउंडेशन एवं टार्गेट बैच संचालित किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही मजबूत तैयारी का अवसर मिल रहा है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चैरमैन श्री सुनील कुमार डांगी, समित डांगी, ज्योति बलवदा, अजीज खान, अंकित गोयल, नवाब शेख जगदेव सिंह सहित मैनेजमेंट टीम, शिक्षकगण, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान: डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट, एक की मौत, दूसरा घायल

Report Times

चिड़ावा : शिव भक्त के स्मृतिस्थल के ऊपर विराजे हैं भोलेनाथ

Report Times

कौन हैं वासुदेव देवनानी, जिन्हें भाजपा ने चुना राजस्थान विधानसभा का स्पीकर

Report Times

Leave a Comment