Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरल

सिकंदर के सेट पर वापस लौटीं रश्मिका मंदाना

रिपोर्ट टाइम्स।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. जैसा कि सलमान ने अपने सभी फैन्स से वादा किया है कि इस ईद पर वो अपने फैन्स को सिकंदर तोहफे में देंगे, अब लगता है वो अपना वादा पूरा करने में कामयाब हो पाएंगे. दरअसल सिंकदर के सेट पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के पैर में चोट लग गई थी. ये चोट काफी ज्यादा थी ये तो सभी ने छावा के प्रमोशन के दौरान देखा. लेकिन अब एक बार फिर से रश्मिका इंजरी के बाद सिकंदर के सेट पर लौट चुकी हैं. उन्होंने शूटिंग शुरू करते ही एक बीटीएस पिक भी शेयर की है.

फैन्स को इस बात की चिंता सताने लगी थी कि सिकंदर की शूटिग अभी भी बाकी है. इस फिल्म पर सलमान खान दिन रात काम कर रहे हैं. लेकिन रश्मिका की चोट की वजह से फिल्म की शूटिंग और लेट हो गई. मार्च के अंत में यानी ईद पर सिकंदर को रिलीज होना है और फिल्म की शूटिंग अभी तक नहीं पूरी नहीं हुई है. ऐसे में फैन्स को ये भी चिंता है कि ट्रेलर कब आएगा और फिल्म ईद पर रिलीज होगी भी या नहीं.

Rashmika Mandanna

सिकंदर के सेट पर लौटीं रश्मिका

14 फरवरी को रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर सिकंदर के सेट से एक बीटीएस तस्वीर पोस्ट की. ये एक क्लोजअप सेल्फी थी जिसमें वह अपने हाथों से कोरियन हार्ट बनाती नजर आ रही थीं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पीएस – सिकंदर नाइट शूट.. (रेड हार्ट इमोजी). मुझे लगता है कि आखिरकार हम एक अभिनेता के इस अराजक जीवन में वापस आ गए हैं.” प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी, वर्दा नाडियाडवाला ने भी सिकंदर से एक बीटीएस झलक पोस्ट की है. तस्वीर में साजिद डायरेक्टर एआर मुरुगादास के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

 

फैन्स को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार

उन्होने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “कृपया शूटिंग पूरी करें, ताकि हम ट्रेलर जल्दी से देख सकें.” सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ, सिकंदर की स्टार कास्ट में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. ये एक्शन एंटरटेनर ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Related posts

3 साल में सबसे कम क्यों रहेगी ग्रोथ? 10 पॉइंट्स में समझिए Economic Survey

Report Times

बदायूं: नल से पानी भरने पर दलित युवक को लाठी-डंडों से पीटा, हुई मौत

Report Times

IPL 2024: एमएस धोनी ने केकेआर को बातों से नहीं बल्ले से दी चेतावनी, देखें वीडियो

Report Times

Leave a Comment