Report Times
latestOtherउदयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शनों को उमड़े लोग शाही परंपरा से आज होगी अंत्येष्टि

उदयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का कल रविवार को निधन हो गया। आज उनकी पार्थिव देह को सिटी पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया, यहां अरविंद सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा, कुछ देर बाद 11 बजे शम्भू पैलेस से अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा रवाना होगी। महासतिया में पार्थिव देह की अंत्येष्टि की जाएगी।

सिटी पैलेस में पार्थिव देह के अंतिम दर्शन

उदयपुर के मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। आज उनकी पार्थिव देह को शाही रिवाज के मुताबिक सिटी पैलेस स्थित शम्भू पैलेस में रखा गया। जहां सैकड़ों लोग अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। सिटी पैलेस चौक पर लोगों ने अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की, पूर्व क्रिकेटर अजय जड़ेजा भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। 11 बजे शम्भू पैलेस से अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा रवाना होगी।

महासतिया में पार्थिव देह की अंत्येष्टि

अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा यात्रा शहर के बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होते हुए महासतिया पहुंचेगी। यहां उनकी पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। अंतिम यात्रा मार्ग में सैकड़ों लोग अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित करने उमड़ रहे हैं, सिटी पैलेस चौक पर भी लोगों का भारी जमावड़ा नजर आया। लोग कतार में लगकर अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धा सुमन अर्पित करते दिखे।

महाराणा प्रताप के वंशज थे अरविंद मेवाड़

उदयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के वंशज थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। सिटी पैलेस के शम्भू निवास में ही उनका इलाज चल रहा था, डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख कर रहे थे। मगर 16 मार्च रविवार को अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। अब आज अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह को सिटी पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है, इसके बाद 11 बजे अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा निकलेगी।

Related posts

3 घंटे चला ऋषभ पंत का बड़ा ऑपरेशन! करीब 8 सप्ताह बाद उठेगा भारतीय स्टार

Report Times

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

Report Times

झुंझुनूं: हरियाणा सीमा से लगती 4 चैक पोस्टो का कलेक्टर व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Report Times

Leave a Comment