Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

प्रियंका-दीपिका के बाद कियारा आडवाणी ने भी कर दिया कमाल

रिपोर्ट टाइम्स।

साउथ वाले हिंदी सिनेमा की हीरोइन्स को बॉलीवुड वालों से ज्यादा और अच्छी फीस दे रहे हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि 1000 करोड़ के बजट में बन रही SSMB29 के लिए मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा को 30 करोड़ की मोटी रकम फीस के तौर पर दी है. इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और एसएस राजामौली इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम प्रियंका को फिल्म में विलेन बनने के लिए दी गई है. इसी बीच अब ये खबरें आ रही हैं कि कियारा आडवाणी को यश की टॉक्सिकके लिए काफी मोटी रकम दी गई है.

कियारा आडवाणी और यश की बड़े बजट की पैन-वर्ल्ड फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं. फिल्म से जुड़े अपडेट्स पर फैन्स की निगाहें जमी रहती हैं. कियारा ने इंडस्ट्री में कई हिट फ़िल्में दी हैं, लेकिन उनकी पिछली फ़िल्म गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. वहीं मां बनने की खबर सभी के साथ शेयर करने के बाद कियारा ने फरहान अख़्तर की ‘डॉन 3’ भी छोड़ दी है. इसके बावजूद, कियारा मेकर्स की भरोसेमंद पसंद बनी हुई हैं.

‘टॉक्सिक’ के लिए कियारा ने ली इतनी फीस

रिपोर्ट की मानें तो ‘टॉक्सिक’ के लिए कियारा आडवाणी को 15 करोड़ फीस मिल रही है. हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है. लेकिन अगर ये खबरें सही साबित होती हैं तो कियारा भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी. प्रियंका जहां SSMB29 के लिए 30 करोड़ ले रही हैं. वहीं दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी के लिए 20 करोड़ की रकम वसूली थी. अब कियारा ने 15 करोड़ वसूले हैं.

कियारा आडवाणी के लिए खास है साल 2025

इतना ही नहीं कियारा के पास ‘वॉर 2’ भी है, जिसमें वह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ काम करती हुई नजर आएंगी. इन प्रोजेक्ट्स के साथ, 2025 उनके लिए एक बड़ा साल होने वाला है. हालांकि टॉक्सिक के लिए उनकी फीस के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ कियारा के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. फिल्म के लीड एक्टर यश की फैन फॉलोइंग बेहद कमाल की है.

Related posts

विविध संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक : “राइट टू एक्सेस टू एनर्जी” पर चर्चा

Report Times

Accident : बद्रीनाथ जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 12 की मौत, 8 घायल

Report Times

चिड़ावा कॉलेज में पूर्व विद्यार्थियों सहित मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Report Times

Leave a Comment