Report Times
latestOtherकार्रवाईकोटाक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कोटा के मोतीपुरा गांव में हंगामा, बजरंग दल ने 50 से ज्यादा लोगों का कथित धर्मांतरण करवा रहे लोगों को पकड़ा

REPORT TIMES: राजस्थान के कोटा जिले के मोतीपुरा गांव में सोमवार देर रात हंगामा हो गया. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने और भील समाज के लोगों का धर्मांतरण करवाने का आरोप लगाते हुए ईसाई प्रार्थना रुकवा दी.

जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो कैथून थाने से एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

50 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण की कोशिश

बजरंग दल प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि मोतीपुरा गांव में ईसाई मिशनरी जॉय मैथ्यू विदेशी नागरिकों के साथ मिलकर हिंदुओं का धर्मांतरण करवा रहा था. उनका कहना था कि भील समाज के करीब 50 महिलाओं, बच्चों, पुरुषों को इकट्ठा करके हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही थीं. साथ ही उनका धर्मांतरण करके क्रॉस पहनाया जा रहा था.

रात के खाने में नॉनवेज परोसने का आरोप

बजरंग दल के नेताओं ने आगे कहा कि मौके पर नॉनवेज, चिकन बाटी के साथ रात के समय भोजन की व्यवस्था भी की गई थी. जब इसकी जानकारी लगी तो मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें यह नजारा दिखकर विरोध किया गया. बजरंग दल ने धर्मांतरण के कार्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने कहा है कि बजरंग दल की ओर से मिली शिकायत की जांच की जा रही है.

Related posts

बावलिया बाबा दर्शन : दुर्गा मंदिर पर लगी है बाबा की मूर्ति

Report Times

सौम्या गुर्जर को जयपुर ग्रेटर मेयर से बर्खास्त करने वाला आदेश रद्द, चुनाव पर संशय

Report Times

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता जघन्य रेप कांड का लिया संज्ञान, मंगलवार को होगी सुनवाई, CJI जस्टिस चंद्रचूड़ खुद करेंगे मामले की सुनवाई

Report Times

Leave a Comment