Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान को 72 घंटे बाद मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट

REPORT TIMES: पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर राजस्थान के मौसम का मिजाज बदल दिया है.शनिवार को कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में आंधी, तूफान व बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है.

श्रीगंगानगर जिले में चली धूल भरी आंधी

पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश हुई तथा श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली. वनस्थली (टोंक) व डीडवाना (नागौर) में सर्वाधिक 1.0 मिमी बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है. विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर (सीकर ) में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान ये रहा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,रविवार को अजमेर में 39.8 डिग्री, अलवर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 39.5 डिग्री, सीकर में 38.5 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.8 डिग्री, बाड़मेर में 43.9 डिग्री, जैसलमेर में 43.5 डिग्री, जोधपुर में 41.3 डिग्री, बीकानेर में 43.2 डिग्री, चूरू में 41.3 डिग्री और श्री गंगानगर में 43.5 डिग्री और माउंट आबू में 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

29-30 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. जिसके चलते जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री रहने की प्रबल संभावना है. जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है. इसके अलावा 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने और रातें गर्म रहने की संभावना है. इसके अलावा 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

Related posts

पंचायत की दुकान का 3 साल तक किराया नहीं चुकाया:युवक ने किराए पर लेकर रुपए देने से किया मना, VDO ने मामला करवाया दर्ज

Report Times

अगर आप नौकरी करते हैं तो ऐसे में दिनभर की थकान की वजह से एक साथ 5 से 6 घंटे पढ़ पाना मुश्किल होता है। ऐसे में यूपीएससी की तैयारी के लिए पढ़ाई को दो हिस्सों में बांट लें। आप सुबह 2 से 3 घंटे पढ़ाई करें और बाकी पढ़ाई शाम को पूरी करें। पढ़ाई के बीच ब्रेक लेना जरूरी पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना जरूरी होता है। फिर 25 मिनट की पढ़ाई के बाद आपको पांच मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपको थकान नहीं होगी और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वीकेंड पर आप 8 से 10 घंटे तक पढ़ सकते हैं।

Report Times

चिड़ावा में प्रतिभा सम्मान:छात्रा शैली फतेहपुरिया का इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार में हुआ चयन, स्कूल में किया गया सम्मान

Report Times

Leave a Comment