REPORT TIMES : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. भारत ने पाक को ऐसा जख्म दिया है जिसे वो कभी भुला नहीं पाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारत की कार्रवाई में जहां करीब 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया, वहीं पाक के लगभग 35 से 40 सैनिकों की भी मौत हुई है. रविवार को ऑपरेशन सिंदूर पर पीसी के दौरान DGMO राजीव घई ने इस बात की जानकारी दी.

DGMO ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खात्मे के लिए था, जिसके तहत 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था. इस दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे लक्ष्य शामिल थे. उन्होंने कहा कि सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकियों और उनके ढांचे को नेस्तनाबूद कर दिया.

