Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशभारत - पाकिस्तानयुद्धसेनास्पेशल

पाकिस्तान के 35-40 सैनिकों की मौत हुई… भारत के जवाबी हमलों पर बोले डीजीएमओ

REPORT TIMES : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. भारत ने पाक को ऐसा जख्म दिया है जिसे वो कभी भुला नहीं पाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारत की कार्रवाई में जहां करीब 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया, वहीं पाक के लगभग 35 से 40 सैनिकों की भी मौत हुई है. रविवार को ऑपरेशन सिंदूर पर पीसी के दौरान DGMO राजीव घई ने इस बात की जानकारी दी.

DGMO ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के खात्मे के लिए था, जिसके तहत 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था. इस दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे लक्ष्य शामिल थे. उन्होंने कहा कि सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकियों और उनके ढांचे को नेस्तनाबूद कर दिया.

‘पाकिस्तान के करीब 40 सैनिकों की मौत’

उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने इन हमलों में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि IAF ने मुरीदके में लश्कर का आतंकी कैंप किया बर्बाद किया वहीं बहावलपुर में जैश के मुख्यालय को तबाह कर दिया. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमले नाकाम कर दिए. DGMO ने बताया कि LoC पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 सैनिकों की मौत हो गई.

‘पाकिस्तान के 3 एयर डिफेंस सिस्टम बर्बाद’

इसके आगे DGMO राजीव घई ने ये भी बताया कि पाकिस्तान के हमले में भारतीय वायु सेना के किसी एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. जबकी IAF ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और थल सेना प्रतिष्ठानों पर सफलतापूर्वक हमला किया और उन्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया. उन्होंने बताया कि IAF ने पाकिस्तान के 3 एयर डिफेंस सिस्टम बर्बाद किए साथ ही दो एयरबेस का रनवे तबाह किया. उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए बातचीत की पहल की थी.

Related posts

राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर की हत्या की फिराक में आए लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा व विक्रम गुर्जर उर्फ विक्रम बामरडा गैंग के दो गुर्गे, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Report Times

आज से Jio के हर प्लान के साथ नहीं मिलेगा 5G डेटा, जानिए कितना ज्यादा पैसा देना पड़ेगा

Report Times

राजस्थान में BJP के लिए बागी बन न जाएं मुसीबत, सत्ता वापसी की उम्मीदों पर ग्रहण की तैयारी

Report Times

Leave a Comment