Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

4 द‍िन से भूखे-प्‍यासे धरने पर बैठे अभ्‍यर्थी, 3 की बिगड़ी तब‍ियत

REPORT TIMES : RAS मेंस परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर चलने प्रदर्शन अब भी जारी है. 7 अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर हैं, इनमें 3 की तबियत रविवार (8 मई) को बिगड़ गई. हालांकि, अभ्यर्थियों को यह आश्वासन मिला है कि आज उनके पक्ष में फैसला हो सकता है. लेकिन वे परीक्षा की तारीख बदलने के साथ साथ RPSC से नियमित कैलेंडर जारी करने की मांग भी कर रहे हैं.

17-18 जून को RAS मुख्‍य परीक्षा 

RAS मुख्‍य परीक्षा 2024 का आयोजन 17-18 जून को होना न‍िर्धार‍ित है. इसकी तारीख बढ़ाने को लेकर कोई स्‍पष्‍ट संकेत नहीं म‍िले हैं. अभ्‍यर्थियों का साफ कहना है क‍ि अगर परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाती है, तो वे परीक्षा का बहिष्कार करेंगे. इस स्थिति में RPSC और सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है.

चौथे द‍िन भूख हड़ताल जारी 

राजस्‍थान यून‍िवर्सिटी के गेट पर अभ्‍यर्थियों का आज चौथे द‍िन भी भूख हड़ताल जारी है. शुरू में धरने पर बैठे. प्रशासन की अनदेखी पर  सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हो गए. अभ्‍यर्थ‍ियों ने परीक्षा बहिष्कार करने की चेतावनी दी है.

क्या हैं अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें?

अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछली RAS परीक्षा का अंतिम परिणाम अभी तक नहीं आया है. इस कारण बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी इस बार परीक्षा दे रहे हैं, जो पिछले परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. इससे आशंका है कि कई विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में चयनित हो सकते हैं, जिससे कुछ अन्य विद्यार्थियों की सीट खराब हो सकती है, इसलिए उनकी प्रमुख मांग है कि परीक्षा की तारीख कम से कम 3 महीने आगे बढ़ाई जाए. इसके साथ ही, वे RPSC से एक वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की भी मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य की परीक्षाओं को लेकर स्पष्टता रहे.

 

विधायकों का मिला समर्थन, सरकार पर दबाव बढ़ा

अभ्यर्थियों के समर्थन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, मंत्री हीरालाल नागर, किरोड़ी लाल मीणा समेत करीब 40 विधायक मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं. यह दर्शाता है कि छात्रों की मांगों को राजनीतिक स्तर पर भी गंभीरता से लिया जा रहा है, जिससे सरकार पर परीक्षा की तारीख बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है.

Related posts

खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने वालों के लिए बड़ी खबर, मंदिर पहुंचने से पहले जान लें

Report Times

अशोक गहलोत की नीतियों से अभिभूत हूं: गौतम अडानी बोले- राजस्थान में 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे

Report Times

झुंझुनूं: हरियाणा सीमा से लगती 4 चैक पोस्टो का कलेक्टर व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Report Times

Leave a Comment