Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अब 29 जून को होगी गुर्जर समाज की अगली महापंचायत, गुर्जर नेता का बड़ा ऐलान

REPORT TIMES : भरतपुर के बयाना ब्लॉक के गांव पीलूपुरा में रविवार को आयोजित गुर्जर समाज की महापंचायत में परमाल सिंह गुर्जर ने घोषणा की कि समाज की अगली महापंचायत 29 जून को दौसा जिले के सिकंदरा में आयोजित की जाएगी.  हालांकि आरक्षण समेत विभिन्न मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक जवाब दिए जाने के बाद यह महापंचायत समाप्त कर दी गई थी, लेकिन कई युवाओं की मांगें मसौदे में शामिल नहीं होने के कारण असंतोष भी सामने आया.

दो मांगों को लेकर होगी महापंचायत 

गुर्जर आंदोलन में शहीद हुए रूप नारायण के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है, उनकी पत्नी और बेटे धरने पर बैठे हुए हैं.  दूसरी मांग MBC के 372 पदों पर रीट भर्ती में नियुक्ति नहीं होना. इन दोनों मांगों को लेकर के दौसा जिले के सिकंदरा में महापंचायत आयोजित की जाएगी .

80 द‍िन से धरने पर बैठे हैं युवा 

परमाल सिंह गुर्जर ने बताया कि दौसा के सिकंदरा में पिछले 80 दिनों से अधिक समय से रीट परीक्षा में 372 एमबीसी (मोस्ट बैकवर्ड क्लास) पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर युवा धरने पर बैठे हैं.  इस महापंचायत में ये युवा भी अपनी मांगों को लेकर शामिल हुए थे.  जब इनकी मांगें सरकार के मसौदे में नहीं पाई गईं, तो वे नाराज़ हो गए और इसी नाराज़गी में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया.

29 जून को होगी महापंचायत 

परमाल सिंह गुर्जर ने युवाओं से बातचीत कर उन्हें समझाया और ट्रैक को खाली करवाया.  उन्होंने कहा कि अब इन मांगों को फिर से उठाने के लिए 29 जून को दौसा के सिकंदरा में महापंचायत बुलाई जाएगी.  रविवार को आयोजित महापंचायत में सरकार का मसौदा गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैसला ने पढ़कर सुनाया.  लेकिन समाज के युवा इस मसौदे से संतुष्ट नहीं थे, और उन्होंने विरोध स्वरूप दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को दो घंटे तक जाम कर दिया.  इस दौरान बुजुर्गों ने युवाओं को समझाकर शांत किया.

गुर्जर नेता परमाल स‍िंंह ने क‍िया ऐलान 

घटना की सूचना मिलने पर भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश भी महापंचायत स्थल पर पहुंचे.  उन्होंने आक्रोशित युवाओं से शांति से वार्ता की और शांतिपूर्वक अपनी मांगें मनवाने की अपील की.  इस मौके पर परमाल सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे.  उन्होंने युवाओं की बात रखते हुए कहा कि अगली गुर्जर महापंचायत अब 29 जून को दौसा के सिकंदरा में होगी.

Related posts

अगर आप भी गड़बड़ लाइफस्टाइल से है परेशान, तो अपनाये यह सुंदर पिचाई की फिटनेस टिप

Report Times

CM योगी आदित्यनाथ के पास UP के सभी तेज तर्रार व सुस्त अफसरों की कुंडली

Report Times

भगवान के दर्शन तो नहीं हुए : लेकिन महिला को बेवकूफ बनाकर गहने ले गए शातिर ठग

Report Times

Leave a Comment