Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशलहादसा

जयपुर के SMS अस्पताल की इमरजेंसी OT में लगी आग, धुएं से भर गया ऑपरेशन थियेटर

REPORT TIMES : जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल की इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर (OT) में बुधवार को अचानक आग लग गई. यह हादसा उस समय हुआ जब स्वास्थ्य सचिव अस्पताल के दौरे पर थे. आग लगते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और इमरजेंसी OT धुएं से भर गई. स्थिति को भांपते हुए मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.

घटना के बाद इमरजेंसी सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्वास्थ्य सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पूरी रिपोर्ट तलब की है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

Related posts

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में संविदाकर्मी के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, अच्छे नंबरों वाली मार्कशीट में नाम-फोटो बदलकर बेची जा रही डिग्रियां

Report Times

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने भेजा शहीद परिवार को शोक संदेश

Report Times

गहलोत ने पूछा फोन टैपिंग पर जवाब देने से सरकार क्यों भाग रही?

Report Times

Leave a Comment