Report Times
latestOtherजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में झूम कर बरस रहे बदरा, प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत

REPORT TIMES : भीषण गर्मी के बाद राजस्थान में बदरा झूम कर बरस रहे हैं. प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. करौली और सीकर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इसके अलावा झुंझुनूं में बारिश हुई है. झुंझुनूं जिले के सिंघाना व आसपास के इलाकों में पिछले करीब 15 मिनट से लगातार बारिश हो रही है.

बीते चार दिनों से क्षेत्रवासियों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. दिन का तापमान लगातार ऊंचाई पर बना हुआ था और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया था. लेकिन आज अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी.

बारिश से आमजन ने राहत की सांस ली

बारिश से जहां आमजन ने राहत की सांस ली. वहीं किसान वर्ग भी प्रसन्न नजर आया. क्योंकि यह वर्षा खरीफ फसलों की बुवाई से पहले नमी देने में सहायक साबित हो सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बारिश गर्मी से परेशान जनता के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है.

Related posts

जयपुर-दिल्ली हाइवे का सफर महंगा, NHAI ने की टोल दरों में बढ़ोतरी

Report Times

BJP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, राठौड़ बोले- वीरांगनाओं का धरना गहलोत सरकार के माथे पर कलंक

Report Times

समीक्षा बैठक सम्पन्न

Report Times

Leave a Comment