Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक कल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता

REPORT TIMES : राज्य सरकार की महत्वपूर्ण मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक कल शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास (CMR) पर प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नगरीय निकायों के पुनर्गठन और पुनर्संमांकन से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के संबंधित प्रस्तावों पर पहले भी 27 और 28 मई को चर्चाएं हो चुकी हैं.

मुख्यमंत्री को समीक्षा रिपोर्ट सौंपी जाएगी

पिछली बैठकों की अध्यक्षता उपसमिति संयोजक व नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की थी. कल की बैठक में मुख्यमंत्री को समीक्षा रिपोर्ट सौंपी जाएगी. बैठक में UDH मंत्री झाबर सिंह, WRD मंत्री सुरेश सिंह रावत, वन मंत्री संजय शर्मा और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार भी मौजूद रहेंगे.

Related posts

राजस्थान: सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर, अब आपको चुकाने होंगे मात्र इतने रुपये

Report Times

क्या वक्फ बोर्ड उल्टी गिनती शुरू? मोदी ने दिया बड़ा संकेत

Report Times

भजनों और नृत्य नाटिकाओं ने खूब लुभाया और झुमाया

Report Times

Leave a Comment