Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

बांसवाड़ा में माही नदी पुल के नीचे लावारिस हालत में मिली 4 दिन की मासूम, CCTV फुटेज से होगी मां की तलाश

REPORT TIMES : बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. जहां शनिवार दोपहर 4 दिन की नवजात बच्ची को माही नदी के पुल के नीचे छोड़ दिया गया. मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर रुके और जब नजदीक जाकर देखा तो वह पुल के नीचे बारिश के पानी में लावारिस हालत में मिली.

राहगीरों ने सुनी थी बच्ची के रोने की आवाज

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अगरपुरा इलाके की है, जहां दोपहर करीब 12 बजे एक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने जाकर देखा तो दंग रह गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर थाने से एएसआई मौके पर पहुंचे.और बच्ची को कब्जे  में लेकर उसे तुरंत परतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

लगभग 3 दिन की है मासूम 

प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची करीब 3 दिन की है. उसका वजन करीब 3.5-3.75 किलोग्राम है.फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ है. बच्ची को निगरानी में रखा गया है और जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज के जरिए होगी माता पिता की खोज

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि वह अब सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के जरिए बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है. इसके अलवा उसके मिलने वाले इलाके और आसपास के गांवों में बी पूछताछ की जा रही है.साथ ही एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है.और चिकित्सा विभाग की भी मदद ली जा रही है. बच्ची को लेकर पुलिस जानकारी दी कि वह मासूम के  स्वस्थ होने के बाद उसे बालिका गृह में भेजा जाएगा, जहां उसकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाएगी.

Related posts

AIMIM के ये चार विधायक होंगे आरजेडी में शामिल

Report Times

राजस्थान पुलिस के ASI ने की थी 65000 रुपये की डील ले रहा था 50000 रुपये की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

Report Times

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर सफर खतरनाक, सड़क कटी, वेद नागर में 4 दिन से पानी ही पानी

Report Times

Leave a Comment