Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानव्यापारिक खबरस्पेशल

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाई जमीन की दरें, जयपुर में सबसे ज्यादा इजाफा

REPORT TIMES : राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने राज्य की तमाम कॉलोनियों की आरक्षित दरों में 8% से लेकर 44% तक की बढ़ोतरी की है. जयपुर में सबसे ज्यादा इजाफा किया गया है. वाटिका योजना की दरें 4,890 से बढ़कर 7,045 रुपए प्रति वर्गमीटर हो गई हैं. प्रताप नगर योजना में दरें 19,465 से बढ़कर 23,870 रुपए प्रति वर्गमीटर हो गई हैं. मानसरोवर योजना में 33,315 से बढ़कर 41,095 रुपए और इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में 19,395 से 23,850 रुपए प्रति वर्गमीटर तक की बढ़ोतरी की गई है.

8-9% तक की दरें बढ़ाई गई 

जोधपुर, अजमेर, अलवर, कोटा और उदयपुर की योजनाओं में भी 8% से 9% तक की दरें बढ़ाई गई हैं. जोधपुर की बड़ली योजना में दरें 4900 से बढ़कर 5320 रुपए और विवेक विहार में 26,255 से 28,490 रुपए हो गई हैं. उदयपुर की गोवर्धन विलास योजना की दरें 21,370 से 23,190 रुपए प्रति वर्गमीटर कर दी गई हैं.

अलवर में 7380 रुपए हुआ 

अलवर की बी-10 योजना में दरें 6800 से बढ़कर 7380 रुपए और भिवाड़ी की अरावली विहार योजना में 9250 से 10,040 रुपए कर दी गई हैं. अजमेर की किशनगढ़ योजना में दरें 11,025 से बढ़ाकर 11,965 रुपए प्रति वर्गमीटर की गई हैं.

Related posts

सीकर : बलात्कारियों को पकड़ने गई पुलिस को पीटा

Report Times

बिहार में आज गिरेगी महागठबंधन सरकार! नीतीश देंगे इस्तीफा, लालू जुटे तेजस्वी को सीएम बनाने में

Report Times

मजदूरी करके बेटे को बनाया डॉक्टर, प्लेन हादसे ने ले ली राजस्थान के MBBS छात्र की जान

Report Times

Leave a Comment