Report Times
latestOtherजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानसीकरस्पेशल

राजस्‍थान में फ‍िर बदला मौसम का म‍िजाज, मौसम व‍िभाग की नई भव‍िष्‍यवाणी

REPORT TIMES : राजस्‍थान के ऊपर बना अवदाब (Depression) कमजोर हो गया है. अब दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर स्‍थित है. जैसलमेर और आसपास क्षेत्र को छोड़कर बाकी अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत की प्रबल संभावना है. मौसम व‍िभाग ने झुंझुनू, सीकर जिले और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बार‍िश की संभावना है. तेज हवा के साथ आकाशीय ब‍िजली ग‍िर सकती है.

इन जिलों बारिश का येलो अलर्ट 

बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, टोंक, दौसा, पाली,, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जिले और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी क‍िया है. अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बार‍िश का अनुमान है.

अलवर में 70MM बारिश रिकॉर्ड की गई 

प‍िछले 24 घंटे की बात करें तो करौली में 25MM, उदयपुर में 35MM, अलवर के बहादुरगढ़ में 70MM, अलवार शहर में 64MM बार‍िश हुई. हनुमानगढ़ में 25MM, डीग में 60MM, रूपवास में 22MM, सवाई माधोपुर के खंडार में 64MM और चूरू के सादुलशहर में 14MM बार‍िश र‍िकॉर्ड की गई. राजसमंद में 13.0 मिलीमीटर बार‍िश हुई.

श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा 

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान अजमेर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भीलवाड़ा 33.7 डिग्री, जयपुर में 35.0 डिग्री, सीकर में 30.8 डिग्री, कोटा में 35.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.1 डिग्री तापमान र‍िकॉर्ड क‍िया गया.

Related posts

भीलवाड़ा में द‍िखा 5 फीट चौड़े पंख वाला चमगादड़, 2 क‍िलोग्राम वजन; देखने में डरावना

Report Times

8 सांसद राज्यसभा से निलंबित

Report Times

राजस्थान में स्कूल शिक्षकों के लिए मोबाइल फोन के साथ स्कूल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगी सरकार

Report Times

Leave a Comment