Report Times
latestOtherगुजरातजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरमेडीकल - हैल्थराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशलहादसा

मजदूरी करके बेटे को बनाया डॉक्टर, प्लेन हादसे ने ले ली राजस्थान के MBBS छात्र की जान

REPORT TIMES : गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब एक और दुख भरी खबर सामने आई है. जिसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला एक MBBS छात्र भी इस हादसे का शिकार हो गया. मृतक छात्र का नाम जयप्रकाश पुत्र धर्माराम है. यह 2nd ईयर MBBS का छात्र था. इस हादसे में अब तक राजस्थान के 13 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें बांसवाड़ा के 5 लोग, बालोतरा से 1,  बीकानेर से 1 और उदयपुर के 5 लोग शामिल हैं.

पिता ने मजदूरी करके बनाया डॉक्टर

मृतक छात्र के पिता भी गुजरात में मजदूरी करते थे. पिता ने मजदूरी करके और बहुत मेहनत से अपने बेटे को पढ़ाया था. वहीं बेटे ने भी अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की और MBBS कॉलेज में दाखिला ले लिया.

इस एक हादसे ने मृतक के परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी. शुक्रवार को (आज) मृतक का शव उसके गांव लाया जाएगा. वहीं अब इस खबर के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

हादसे में कई मेडिकल छात्रों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में जो एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ, उसका एक हिस्सा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जाकर गिरा था. जिसमें कई मेडिकल छात्रों की मौत हो गई और कई बुरी तरह घायल हो गए. मृतक छात्र जयप्रकाश भी उसी हॉस्टल में पढ़ता था. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद इसे रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

Related posts

शिंजो आबे ने नाना की गोद में बैठकर सुनी भारत की कहानी

Report Times

अखिलेश को झटका देने के मूड में सपा के दो बड़े नेता, थामेंगे बीजेपी का दामन

Report Times

विनायक चतुर्थी के दिन इन 5 राशि वालों को मिलेगी नौकरी में तरक्की.

Report Times

Leave a Comment